June 18, 2025

देशराज कर्णवाल जमीन से जुड़े नेता:शौभाराम प्रजापति

0
IMG_20241007_170246
Getting your Trinity Audio player ready...

देशराज कर्णवाल ने 10018 बनाए पार्टी सदस्य, जिला कार्यालय पर किया जोरदार स्वागत

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा रुड़की जिला कार्यालय पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल का जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति द्वारा अभिनंदन किया गया। शोभाराम प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान और विकास के लिए काम करती है, भाजपा द्वारा गरीबों के लिए किसानों के लिए और युवाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिससे पूरा देश लाभान्वित हो रहा है। इन्हीं कर्म से हमारी भारतीय जनता पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है और रोज नए सदस्य भाजपा से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देशराज कर्णवाल जमीन से जुड़े नेता हैं जो पार्टी के लिए समर्पण भाव से काम करते हैं। पार्टी द्वारा जब भी कोई जिम्मेदारी उनको दी जाती है उसे वह पूरे मनोयोग से पूरा करते हैं। निर्धारित समयावधि में घर-घर जाकर दस हजार सदस्य बनाकर उन्होंने पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया है। इसके लिए उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए। इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सब प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही साथ इस उपलब्धि के लिए उन्होंने भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को प्रेरणा स्त्रोत बताया जिसके कारण हर आदमी भाजपा से जुड़ना चाह रहा है।
इस अवसर पर स्वागत करने वालों में राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सैनी, जिला उपाध्यक्ष सावित्री मंगला, सोनू धीमान, जिला मंत्री सतीश सैनी जिला कोषाध्यक्ष नितिन गोयल, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, विकास प्रजापति, मंडल अध्यक्ष संजीव तोमर, सुंदरलाल प्रजापति, एन सिंह प्रजापति, अनुराग प्रजापति, सूर्यकांत सैनी, दाता, राम कटार सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page