अनियंत्रित होकर कार की डिवाइडर से जोरदार भिंडत, एक की मौत, तीन घायल
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*दिल्ली से हरिद्वार आ रहा था परिवार, ढंढेरी बाईपास के पास हुआ हादसा*
*राजा गार्डन कनखल हरिद्वार का रहने वाला बताया गया मृतक कार चालक*
रुड़की (देशराज पाल)। एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जोरदार टकरा गई। कार की डिवाइडर से भिंडत इतनी जोरदार थी कि कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि कार में सवार महिला समेत तीन लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से एक परिवार कार में सवार होकर हरिद्वार आ रहा था। बताया गया है कि कार सवार जैसे ही मंगलौर स्थित ढंडेरी बाईपास पर पहुंचे तो इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर जोरदार डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत होना बताया गया है जबकि कर में सवार महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों की चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के राहगीरों ने मामले की जानकारी सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक कार चालक उदित शर्मा निवासी राजा गार्डन कनखल हरिद्वार के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाए और उसके परिजनों को सूचना दी है। पुलिस ने घायलों के नाम शिवानी पत्नी संजीव कुमार शर्मा, संजीव शर्मा, श्रेयष निवासी चाणक्य प्लेस दिल्ली बताया है। घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
