October 27, 2026
IMG_20261027_192050
Getting your Trinity Audio player ready...

*जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारियों तथा खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा*

*लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन कर नियमानुसार जमा कराने, बूथों की सूची दो दिन में उपलब्ध कराने और एआरओ की सूची तैयार करने के दिए निर्देश*

*सभी राजनीतिक दलों के साथ बैठक करने तथा अवैध शराब के विरुद्ध निरंतर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर दिया जोर*

हरिद्वार (देशराज पाल)। वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा निर्वाचन के लिए की जाने वाली तैयारियों, आवश्यक व्यवस्थाओं तथा विभिन्न निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़े कार्यों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए जनपद में लाइसेंसी शस्त्रों का सत्यापन कराया जाए तथा नियमानुसार लाइसेंसी बंदूकों को जमा कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दुकानदारों, बैंक में  सुरक्षा गार्डो के शास्त्र जमा नहीं होने,उनसे शास्त्र लाइसेंसी के संबंध में आवेदन पत्र  लिया आए। उन्होंने शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया में निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पालन कराया जाए, ताकि निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों एवं बूथों का सत्यापन कराने के निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित उपजिलाधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बूथों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाओं तथा निर्वाचन के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कराएं। उन्होंने बूथों के सत्यापन से संबंधित सूची दो दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि प्राप्त विवरण के आधार पर आगे की निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जा सके। निर्वाचन कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए जिलाधिकारी ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (एआरओ) की तैनाती एवं जोनल सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती संबंधित सूची भी तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में विभिन्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियां महत्वपूर्ण होती हैं, इसलिए संबंधित कार्मिकों की सूची समय से तैयार की जाए तथा निर्वाचन कार्यों के लिए आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित की जाएं। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा निर्वाचन से संबंधित व्यवस्थाओं, दिशा-निर्देशों तथा आवश्यक प्रक्रियाओं के संबंध में राजनीतिक दलों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने, आपसी संवाद को मजबूत करने तथा निर्वाचन संबंधी विषयों पर आवश्यक जानकारी साझा करने के लिए नियमित संवाद महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी ने निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी निगरानी रखने तथा इसके विरुद्ध निरंतर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित जांच एवं निगरानी सुनिश्चित करें तथा अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए संबंधित विभागों को सतर्कता एवं सक्रियता के साथ कार्य करना होगा। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्वाचन से संबंधित तैयारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। बूथों के सत्यापन, लाइसेंसी शस्त्रों को जमा कराने, एआरओ की सूची तैयार करने, राजनीतिक दलों के साथ बैठक करने तथा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित हो सकें। इस दौरान अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ, सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरी, उपजिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, उपजिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी, एसएलओ आकाश जोशी, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश बिनजोला,सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,खंड विकास अधिकारी लक्सर परवीन भट्ट, रुड़की की खंड विकास अधिकारी सुमन कोटियाल, खानपुर के खंड विकास अधिकारी आलोक गार्गेय, पवन सैनी, तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा, तहसीलदार रुड़की विकास अवस्थी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page