जिले में किसी भी सरकारी भूमि पर न हो अतिक्रमण जिलाधिकारी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*सरकारी भूमि पर यदि अतिक्रमण किया है तो संबंधित अधिकारी तत्काल करे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही*
*जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को उनकी अधीन संचालित विकास योजनाओं के 3 माह की कार्य योजना बनाने के दिए निर्देश*
*पेयजल ग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने के निर्देश*
हरिद्वार (देशराज पाल)। विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने समीक्षा करते हुए सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी अधिकारी सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचना सुनिश्चित करे, इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए, इसके साथ ही उन्होंने संचालित विकास योजनाओं का समय समय पर धरातल पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण करने के दिए निर्देश।जिलाधिकरी ने सभी अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए है कि उनके द्वारा जो भी विकास योजनाएं एवं कार्य संचालित किए जा रहे है,उन कार्यों को तत्परता से करने के लिए 03 माह के लिए कार्य योजना एवं प्लान तैयार करने के दिए निर्देश। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उनके अधीन किसी भी सरकारी भूमि पर कोई अतिक्रमण किया गया है तो उन्हें 15 दिन का नोटिस देते हुए तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता एवं लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए। जिलाधिकारी ने जल संस्थान एवं पेयजल निगम को निर्देश दिए है कि वर्तमान समय में भारी गर्मी के मद्देनजर जिन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो रही है,उन क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए है कि जो भी पेयजल लाइन लीकेज हो रही है उनकी मरम्मत कार्य शीघ्रता से किया जाये। उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिए है कि विद्युत आपूर्ति सुचार रहे अनावश्यक विद्युत कटौती न की जाए तथा विद्युत चोरी पर कड़ी निगरानी रखते हुए विद्युत चोरी करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने जर्जर विद्युत पोलो एवं विद्युत झूलती विद्युत लाइनों का भी सेफ्टी ऑडिट करने के भी निर्देश दिए।
