अपना बूथ सबसे मजबूत की तैयारियों के साथ कार्य करें भाजपा कार्यकर्ता: फणीन्द्र नाथ
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*पनियाला मंडल की बैठक में भाजपा संगठन की मजबूती पर मंथन*
*प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की सहभागिता, संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर दिया जोर*
रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत को लेकर कार्य करें कार्यकर्ता। उन्होंने कहा कि अपना बूथ मजबूत होगा तभी वह स्वयं भी मजबूत होगा। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार उनकी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के साथ ही आमजन को समझने का भी कम करें ताकि आमजन भाजपा की योजनाओं को जानकर उनके लाभ उठा सके और आमजन का पार्टी के प्रति और अधिक विश्वास बन सके।
मंगलवार झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पनियाला मंडल में आयोजित संगठनात्मक बैठक में प्रदेश, जिला और मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर जोर शोर से चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठन की मजबूती और आपसी एकजुटता पर जोर दिया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, रुड़की जिला प्रभारी आदित्य चौहान, जिला अध्यक्ष, झबरेड़ा विधानसभा प्रभारी सुशील चौहान, देशराज करनवाल, आदित्य बृजवाल, जितेंद्र प्रमुख, अमीलाल वाल्मीकि, हर्ष दौलत, वैजयंती माला, अक्षय प्रताप सिंह और जिला महामंत्री सागर गोयल, पनियाला मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार, झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष सुबोध कुमार सैनी, कृष्णानगर मंडल अध्यक्ष गुरजिंदर सिंह, पूर्व राज्य मंत्री नेपाल सिंह कश्यप, शोएब अली, मंडल उपाध्यक्ष सुश्री कोमल रानी, मंडी समिति के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुरेश चौधरी, बाबूराम सैनी, सुबोध शर्मा, अमित चौधरी, महेश धीमान, सतीश नगर, अभिषेक त्यागी, दीपक कश्यप, अतिकुर रहमान, राहुल कंडारी, राकेश उपाध्याय, सुनीता सैनी, अमर सिंह गहलोत, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुषमा बर्मन, सोनू कुमार, सचिन कुमार, सचिन कश्यप सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
