डीएम मयूर दीक्षित के जनता दरबार में पहुंची 60 शिकायत, 28 का निस्तारण
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*डीएम बोले सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करे अधिकारी*
हरिद्वार (देशराज )। जिले की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों से संबंधित 60 शिकायते दर्ज कराई गई जिसमें से 28 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया और शेष समस्याओं के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में राजस्व, भूमि, विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जल भराव, पेयजल आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ता सविता चौहान पत्नी ऋषिपाल चौहान ने अपने प्लॉट जो कि खसरा नं 1061/1 एवं 160/3 क्षेत्रफल 2028 वर्ग फीट ग्राम भगतनपुर आबिदपुर परगना ज्वालापुर में स्थित है, पड़ोस के व्यक्ति द्वारा उक्त प्लॉट पर कब्जा कर लिया है, प्लॉट को कब्जा मुक्त करवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। समस्त गली नं 06 वासी ग्राम कांगड़ी हरिद्वार के लोगों ने कांगड़ी की गली नं 06 में सतीश सरिया वाली की दुकान से सम्पूर्ण गली में काफी टाइम से पानी की समस्या बना हुई है,पानी की समस्या के निदान को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी राजपाल निवासी सहदेवपुर की भूमि खाता संख्या 00142 खसरा नं 245 रकबा 0.5940 मौजा रायपुर दरेडा ज्वालापुर में हुआ ,उक्त भूमि मौके पर कम हो रही है, पीड़ित के पास के काश्तकारों ने तोड़कर अपनी जमीन में मिला लिया है, भूमि की पैमाइश कराए जाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। प्रार्थी नरेंद्र अरोड़ा ने बरसाती रो नदी से, जो सलेमपुर, गढ़मीरपुर, सुमन नगर एवं पतंजलि योगपीठ के निकट से होकर गुजरती है, बरसाती नदी से उत्पन्न बाढ़ एवं जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान एवं जल्द कार्यवाही करने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित नरेंद्र अरोड़ा ने शुभम विहार, द्वारिका निकट गुरुकुल कांगड़ी विवि के मोड़ पर एनएचएआई के द्वारा निर्माणाधीन नाले का कार्य काफी समय से अधूरा पड़ा हुआ है।
