जागरूक समाज वही जो अपने आसपास के अभावग्रस्त लोगों के दर्द को समझे:डॉ. अमरदीप
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट ने कुंजा बहादुरपुर के निर्धन परिवार की सहायता को बढ़ाया मदद का हाथ*
*विकास त्यागी बोले ट्रस्ट का मूल मंत्र ही नर सेवा, नारायण सेवा*
रुड़की (देशराज पाल)। प्रयास फाउंडेशन ट्रस्ट ने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आज एक जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। संस्था द्वारा एक निर्धन परिवार को उनकी आवासीय समस्याओं के समाधान हेतु लोहे के पाइप, चादर एवं अन्य निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई गई ताकि परिवार को सुरक्षित छत मिल सके।
मुख्य अतिथि डॉ. अमरदीप पुंडीर प्रधानाचार्य ने फाउंडेशन के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि एक जागरूक समाज वही है जो अपने आसपास के अभावग्रस्त लोगों के दर्द को समझे। प्रयास फाउंडेशन जिस प्रकार बिना किसी शोर-शराबे के जमीनी स्तर पर सेवा कार्य कर रहा है, वह प्रेरणास्पद है। प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष विकास त्यागी ने कहा कि ट्रस्ट का मूल मंत्र ही नर सेवा, नारायण सेवा है। हमें सूचना मिली थी कि यह परिवार संसाधनों के अभाव में बेहद कठिन परिस्थितियों में रह रहा है।ट्रस्ट ने तुरंत निर्णय लिया कि प्राप्त दान राशि का सदुपयोग इस परिवार के आशियाने को दुरुस्त करने में किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से उन गुप्त दानदाताओं का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग से यह संभव हो पाया। संस्था कोषाध्यक्ष विक्रांत पंडित ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से समाज सेवा के ऐसे प्रकल्प भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट राजीव कुमार जैन और अनुज त्यागी ने भी अपने विचार रखे और सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। इस अवसर पर हार्दिक त्यागी, विजय चौधरी और दीपक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने सामग्री वितरण और परिवार की सहायता में सक्रिय भूमिका निभाई। कुलभूषण त्यागी, तनुज त्यागी, अमित कुमार और विपिन त्यागी के विशेष सहयोग के लिए उनका धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।
