यूजर चार्ज समाप्त करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को सौंपा
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को नगर निगम रुड़की के द्वारा रुड़की के निवासियों एवं व्यापारियों पर मनमानी तरीके से अपनी दमनकारी नीतियों से लगाए गए यूजर चार्ज को समाप्त करने हेतु ज्ञापन दिया।
ज्ञापन में यूजर चार्ज किसी भी तरह से, ना ही भवन, ना ही आवास के अनुसार, किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान पर स्वीकार नहीं है। इसे समाप्त किया जाए आदेश, गजट नोटिफिकेशन को अभिलंब वापस लिया जाए। नगर निगम रुड़की के पास सारे संसाधन है जो भी कूड़ा नगर से निकलता है। उसको उठाने के लिए पर्याप्त संख्या में गाड़ियां है। कर्मचारी भी पर्याप्त संख्या में हैं। ऐसे में यूजर चार्ज लगना थर्ड पार्टी को इसमें शामिल करना उपयोगी नहीं है। किसी भी दृष्टि में यह तर्कसंगत नहीं है। रुड़की के निवासियों के साथ नगर निगम रुड़की का धोखा है। नगर निगम रुड़की के द्वारा व्यावसायिक कर लगा दिया गया है। जिसको समाप्त करने की आवश्यकता है। इसको भी पूर्णतः समाप्त किया जाए। गत वर्ष नगर निगम रुड़की के द्वारा भवन कर में भी 5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई थी। उसे भी वापस लिया जाए। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड का यह संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड अपना संघर्ष यूजर चार्ज समाप्त होने तक जारी रखेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को ज्ञापन देने वालों में नवीन गुलाटी, राम गोपाल कंसल, चौधरी धीर सिंह, कविस मित्तल , अमित अग्रवाल, विशाल वर्मा, भारत कपूर, ऋषभ कपूर, मनोज मेहरा आदि उपस्थित रहे।
