March 30, 2026

नवसृजन साहित्यिक संस्था ने मनाया सप्तम नूतन भारद्वाज स्मृति काव्यांजलि समारोह

0
IMG_20260320_151015
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। नव सृजन साहित्यिक संस्था रुड़की के तत्वाधान में उत्तराखंड के संस्कृत शिक्षा निदेशक रहे डॉ आनन्द भारद्वाज की धर्मपत्नी स्वर्गीय नूतन भारद्वाज की स्मृति में सप्तम साहित्यिक स्मृति समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर के वरिष्ठ साहित्यकार सुबोध पुंडीर सरित् ने की तथा संचालन उदीयमान शायर पंकज त्यागी असीम ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड के नवनियुक्त मंत्री प्रदीप बत्रा विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ. श्रीगोपाल नारसन, कवि किसलय क्रांतिकारी, वरिष्ठ साहित्यकार नरेश राजवंशी, डॉ. दिनेश त्रिपाठी एवं बेंगलुरु से पधारी लोक गीतकार सुनीता सैनी गुड्डी ने सुशोभित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिगण द्वारा माॅं सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के साथ हुआ। सभी ने स्वर्गीय नूतन भारद्वाज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कवियित्री अल्का घनशाला द्वारा माॅं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।नवनियुक्त मंत्री प्रदीप बत्रा व डॉ. आनंद भारद्वाज व उनके समस्त पारिवारिक सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से सभी अतिथियों एवं कविगण का शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस वर्ष का नूतन साहित्यिक पुरस्कार बेंगलुरु से पधारी लोक गीत गायिका सुनीता सैनी गुड्डी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विधा के कवियों ने अपनी काव्य रचनाओं के द्वारा स्वर्गीय नूतन भारद्वाज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. आनंद भारद्वाज ने पत्नी पर केंद्रित भावपूर्ण कविता सुनाई तो डॉ. श्रीगोपाल नारसन ने कुछ यूं कहा, बोलती है वह जाकर नही आता कोई, सबकुछ मिथ्या है केवल विधाता सही जबकि पंकज गर्ग ने विरह गीत गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। सुनीता सैनी गुड्डी ने कौरवी भाषा मे पुरूष वेदना का लोकगीत सुनाकर भावविभोर कर दिया। गीतकार सुरेंद्र सैनी व पंकज त्यागी असीम की रचनाएं भावपूर्ण और प्रभावशाली रही। कार्यक्रम में जिन कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की उनमें नरेश राजवंशी, कृष्ण सुकुमार, डाॅ. घनश्याम ‘बादल’, किसलय क्रांतिकारी, सुबोध पुंडीर ‘सरित्’, डॉ. दिनेश त्रिपाठी, डॉ अनिल शर्मा, नवीन शरण निश्चल, सौ सिंह सैनी, राजेंद्र चौहान, अरविंद शर्मा, मुकेश वशिष्ठ, अर्चना त्यागी, अनुपमा शर्मा, अनुपमा गुप्ता एवं अनिल वर्मा अमरोहवी आदि शामिल है। इस अवसर पर राजकुमार उपाध्याय राज, डॉ. अलका त्रिपाठी, नीतू भारद्वाज, डॉक्टर अर्पित त्रिपाठी, डॉ .नवीन शर्मा, डॉक्टर ऋतु शर्मा, डॉक्टर कल्पना वत्स, पूनम शर्मा, धर्मेंद्र भारद्वाज, शाहिदा शेख, विजेंद्र सैनी एवं रजनीश त्यागी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page