July 26, 2026

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक

0
FB_IMG_1773919116705
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में आज सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान शहरी विकास विभाग, पेयजल विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गई।
मुख्य सचिव ने शहरी विकास विभाग की नीलकंठ महादेव (पौड़ी गढ़वाल) एवं रामनगर (नैनीताल) में मल्टीस्टोरी पार्किंग निर्माण कार्य को मंजूरी प्रदान करते हुए पार्किंग निर्माण गाइडलाइंस का अनुपालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नीलकंठ महादेव (लागत 5183.65 लाख) एवं रामनगर ( लागत 3857.64 लाख) मल्टीस्टोरी पार्किंग में प्रवेश एवं निकासी के लिए सभी तकनीकी पहलुओं का विशेष ख्याल रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने नीलकंठ महादेव में भूमि का जियोटेक्निकल सर्वे भी अनिवार्य रूप से कराए जाने की बात भी कही। उन्होंने पेयजल विभाग के 4 प्रस्तावों (3 पेयजल परियोजनाओं – 2438.32 लाख लागत की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना, 3986.24 लाख लागत की तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना एवं 2578.52 लाख लागत की ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना) और लालकुआं नगर पंचायत सीवर लाइन परियोजना (लागत 37.95 लाख) को भी संस्तुति प्रदान की। उन्होंने ग्रेविटी आधारित पेयजल परियोजनाओं में मीटर लगाए जाने के भी निर्देश दिए। समिति द्वारा लोक निर्माण विभाग की काठगोदाम बाईपास मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत 3.5 किलोमीटर मार्ग एवं इसमें 75 मीटर स्पान का सेतु निर्माण (लागत 1177.93 लाख) को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस अवसर पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, दिलीप जावलकर एवं रणवीर सिंह चौहान सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page