April 26, 2026

गरीब बेसहारा लोगों को बांटी गई रमजान किट

0
IMG-20260302-WA0024
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। मेजर सूबेदार कारी रागिबुल्लाह द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रमजान के मौके पर गरीब, विधवाओं तथा बेसहारा लोगों को रमजान किट बांटी गई।
रविवार को रामपुर रोड स्थित एक पैलेस में गरीबों को राशन किट वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि केवल रोजा रखना, नमाज पढ़ना या इबादत करने का नाम ही नहीं, बल्कि इस्लाम के उसूलों पर चलना, गरीबों मिस्किनों, यतीमों की मदद करना और अपने माल से दरिद्र लोगों की मदद करना भी इबादत के दर्जे में माना जाता है। इस्लाम बताता है कि अगर आपके पड़ोस में कोई भी किसी भी धर्म का अगर भूखा है या परेशान है तो उसकी मदद करना भी इस्लामी नजरिया के मुताबिक इबादत का दर्जा रखता है। अगर हम ऐसा नहीं करते तो हमारी नमाज, रोजा या इबादत किसी काम की नहीं है, इसी भावना को लेकर रमजान के मौके पर राशन किट वितरित की जाती है और यही नहीं सर्दियों में गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को कंबल व गर्म कपड़े वितरित करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्य किसी प्रचार अथवा नुमाइश के लिए नहीं करते, बल्कि अल्लाह की रजा के लिए करते हैं और हमें समाज के लोगों को भी ऐसे ही कार्य करने चाहिए। इस अवसर पर जमाते इस्लामी के डॉक्टर ताहिर हुसैन ने कहा कि मेजर रागिबुल्लाह इस्लाम के उन उसूलों पर चलते हैं जिसमें इंसानियत और मानव सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है। इस अवसर पर मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद जाकिर, अफजल मंगलौरी, सलमान फरीदी, इमरान देशभक्त, सैयद नफीसुल हसन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page