April 26, 2026

नकली नोटों को बाजार में चलाने आए मुजफ्फरनगर के आरोपी को पुलिस ने दबोचा

0
IMG_20260302_153605
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की पुलिस ने हजारों नकली नोटों के साथ एक उत्तर प्रदेश के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी होली के त्योहार पर बाजार में भीड़ होने के कारण नकली नोट को चलाने आया था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उप निरीक्षक आनंद मेहरा पुलिस टीम के रात्रि मोबाइल गश्त कर रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना दी गई की एक व्यक्ति नकली नोट चलाने के लिए आया हुआ है। पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर बताए गए स्थान की घेराबंदी। इसी दौरान पुलिस को देख व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने उसे सोनाली पार्क के सामने कलियर रोड से दबोच लिया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 500-500 के 38 नकली नोट बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम
मुकेश कुमार गर्ग पुत्र कुंवर सेन निवासी मोहल्ला सेनियान कस्बा व थाना शाहपुर जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश उम्र 52 वर्ष बताया। पुलिस ने बताया आरोपी के पास से 19000 के नकली नोट बरामद हुए हैं। बताया गया है कि आरोपी नकली नोटों का कारोबार करता है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी को पकडने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आनंद मेहरा, कांस्टेबल 988 इतेंद्र ध्यान, होमगार्ड महक सिंह आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page