होली और रमजान को लेकर रानीपुर पुलिस की हुडदंगियों को दो टूक, रंग में भंग डाला तो सख्ती से निपटेगी पुलिस
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
हरिद्वार (देशराज पाल)। रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा होली का त्यौहार और रमजान माह को सकुशल संपन्न करने के लिए कोतवाली में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया था। इस गोष्ठी में रानीपुर कोतवाली प्रभारी द्वारा साफ-साफ शब्दों में क्षेत्रीय क्षमता से त्यौहार में सौहार्द बनाए रखने को लेकर जहां अपील की गई तो वहीं त्यौहार में रंग में भांग डालने वाले और गाड़ियों को भी सख्ती से निपटने की दो टूक के बात कही गई। उन्होंने कहा कि त्यौहार के दौरान हुडदंगियों पर पुलिस की नजर रहेगी और रंग में भंग डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्सा नहीं जाएगा।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में प्रभारी कोतवाली रानीपुर द्वारा आगामी होली एवं रमजान के संबंध में कोतवाली रानीपुर क्षेत्र अंतर्गत टिबडी, शिवलोक, विष्णु लोक, अहबाब नगर, लेबर कॉलोनी , रानीपुर, टिहरी विस्थापित, चौकी औद्योगिक नगर, चौकी सुमन नगर, पूरनपुर, गदमीरपुर आदि क्षेत्र से उपस्थित लोगों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। प्रभारी कोतवाली रानीपुर द्वारा गोष्ठी में स्पष्ट संदेश दिया गया की अनावश्यक हुडदंग, एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले लोगों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर व0 उ0नि0 प्रदीप कुमार, चौकी प्रभारी गैस प्लान्ट उ0नि0 विकास रावत, चौकी प्रभारी सुमननगर उ0नि0 अर्जुन कुमार आदि उपस्थित रहे।
