July 28, 2026

गुरुकुल नारसन में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में गरजे हिंदू नेता

0
IMG_20260226_120137
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/नारसन (देशराज पाल/राजपाल)। गुरुकुल नारसन में आयोजित हुए विराट हिंदू सम्मेलन में हिंदू नेता गरजे। विराट हिंदू सम्मेलन में क्षेत्र के भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान हिंदुओं को जगाने को लेकर बल दिया गया। नेहा ठाकुर ने कहा कि हिंदुओं को एकजुट रहने की आवश्यकता है। नेहा ठाकुर ने कहा कि हमेशा तिरंगे को सम्मान दिलाने का काम संघ ने किया।
बुधवार की दोपहर गुरुकुल नारसन स्थित बिजली घर के निकट विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। विराट हिंदू सम्मेलन में पहुंची नेहा ठाकुर ने कहा कि हिंदुओं को ईसाई कच्चा लालच देकर फंसाते हैं। हमें उनके झांसे में नहीं आना चाहिए और अन्य अपने हिंदू भाइयों को उनके कच्चे लालच में आने से भी रोकना चाहिए। नारी शक्ति परिवार की रीड होती है। बंद मुट्ठी लाख की होती है जबकि अगर वह खुल जाए खाक की हो जाती है। उन्होंने कहा हिंदुओं को हमेशा एकजुट रहना चाहिए। संघ प्रचारक बंसी ने कहा कि 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई। जिसकी 100 साल यात्रा पूरी हो गई है। जिसे हम सब अब शताब्दी वर्ष के रूप में मना रहे हैं। हिंदुओं को भटकना नहीं चाहिए। हम पुनः विश्व गुरु बनेंगे। उन्होंने कहा कि द्वापर युग में युद्ध की शक्ति थी जबकि कलयुग में संघ की शक्ति है। विराट हिंदू सम्मेलन पूरे देश में हो रहे हैं ताकि हिंदुओं का हिंदुत्व बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है जब-जब हिंदू जागा तब तक उसने अपनी अलग ही पहचान बनाई। महंत यतिराम स्वरूपानंद गिरी महाराज ने कहा कि हरि कथा योजना उत्तराखंड में नहीं थी। मेरे द्वारा 9 माह का अयोध्या में प्रशिक्षण लेकर हमने ही हरि कथा कही थी और अब हरि कथा उत्तराखंड में भी हो रही है। विराट हिंदू सम्मेलन का संचालन पंडित सत्य वचन शर्मा ने किया और अध्यक्षता मास्टर यशवीर सिंह पूर्व प्रवक्ता राजा महेंद्र प्रताप इंटर कॉलेज गुरुकुल नारसन द्वारा की गई। परितोष धारीवाल अध्यक्ष सहकारी समिति गुरुकुल नारसन ने विराट हिंदू सम्मेलन में श अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जहां पूरे देश में विराट हिंदू सम्मेलन हो रहे हैं तो हमें भी जिम्मेदारी के साथ शत प्रतिशत भागीदारी देकर कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए। सम्मेलन में कुलवीर सिंह, विक्रांत राठी, कुलदीप भड़ाना, परितोष धारीवाल अध्यक्ष सहकारी समिति गुरुकुल नारसन, ओमवीर सिंह, इंद्रवीर सिंह, नरेश, योगेश, गुलशन, प्रशांत, हिमांशु, अपरजीत, अंकित, नवनीत, प्रभात चौधरी, देवपाल धीमान, अशोक, राजीव राणा मंडल अध्यक्ष, आकाश शर्मा आदि बड़ी संख्या में महिलाएं एवं भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page