July 26, 2026

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: जीएसटी कार्यालय में डाटा क्लर्क 20 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
IMG_20260225_104445
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/हरिद्वार (देशराज पाल), विजिलेंस के हाथ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विजिलेंस की टीम ने जीएसटी कार्यालय में तैनात डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल (उपनल कर्मी) को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। विजिलेंस कि इस कार्रवाई से अभी तक विभाग में खलबली मची हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि वर्ष 2017 के वैट टैक्स निपटान के मामले में आरोपी ने 1 लाख 20 हजार रुपये की मांग की थी। शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर सहायक आयुक्त राज्य कर, खंड-3 कार्यालय के पास आरोपी को रिश्वत लेते दबोच लिया। बताया गया है कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page