भंडारे में पहुंचे रालोद नेता उबैदुर रहमान उर्फ मोंटी, भक्तों को खिलवाया प्रसाद
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। भगवान शिव शंकर मूर्ति स्थापना दिवस महोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे रालोद नेता उबैदुर रहमान उर्फ मोंटी ने वहां मौजूद लोगों को भोजन रूपी प्रसाद खिलवाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई आपस में सब भाई-भाई। उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति और तहजीब रही है कि हम एक दूसरे के कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की और अधिक शोभा बढ़ाने का काम करते आए हैं और इसी से आपसी भाई चारे की झलक देखने को मिलती है।
बृहस्पतिवार को शिव चौक डाट बाजार मंगलौर में शिव चौक समिति द्वारा भगवान शिव शंकर का 23वां मूर्ति स्थापना दिवस महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में पहले भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में धर्म प्रेमियों ने भाग लेकर धर्म लाभ कमाया वही उसके अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस विशाल भंडारे में राष्ट्रीय लोक दल नेता एवं मंगलौर विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबैदुर रहमान उर्फ मोंटी ने भी भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने भंडारे में आए लोगों को अपने हाथों से प्रसाद रूपी भोजन वितरित किया। उन्होंने कहा कि यहां आकर सेवा करने से मन को बड़ी शांति मिली है। उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने धर्म के प्रति सचेत रहना चाहिए और एक दूसरे के कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर कार्यक्रम की और अधिक शोभा बढ़ानी चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके मरहूम पिता सरवत करीम अंसारी ने उन्हें यही सिखाया है और उन्हीं के पद चिन्हों पर चलकर वह आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर भंडारे में भारी संख्या में धर्म प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ कमाया तो वहीं समिति के समस्त पदाधिकारीयों ने भी रालोद नेता उबेदुर रहमान उर्फ मोंटी का आभार जताया।
