मंडावली गांव के विकास के लिए करतार सिंह भडाना ने की 10 लाख रुपए देने की घोषणा
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने अपने कार्यालय पर ग्राम मंडावली के गणमान्य लोगों का स्वागत करते हुए उनका आभार जाता है। उन्होंने कहा कि मंगलोर विधानसभा में उपचुनाव के दौरान उन्होंने उन पर जो विश्वास करके उन्हें वोट देकर जीतने का प्रयास किया वह उसके लिए उनके सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरा मुस्लिम भाइयों को सलाम और हिंदू भाइयों को नमस्कार तथा बच्चों को दुलार। इस दौरान उन्होंने मंडावली गांव के विकास के लिए अपनी मेहनत के 10 लख रुपए देने की घोषणा की।
मंगलवार की दोपहर नारसन खुर्द स्थित अपने कार्यालय पर बुलाए ग्राम मंडावली के ग्रामीण लोगों का उन्होंने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया और उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि मंगलोर विधानसभा में उपचुनाव के दौरान ग्राम मंडावली के लोगों ने जिस तरह उन पर विश्वास जताकर उन्हें जिताने का पूरा प्रयास किया था उसके लिए वह उनके सदैव आभारी रहेंगे। उन्होंने कहा वह उनके बीच में रहकर विधायक नहीं बल्कि भाई, बेटा और अच्छा नौकर बनकर रहना चाहते हैं। इस दौरान ग्राम मंडावली रविदास समिति के लोगों ने करतार सिंह भडाना को गुरु रविदास की मूर्ति देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर आदित्य, विनीत, सागर, विकास सोनीवाल, दीपक, मोहित, बिट्टू कश्यप, शुभम कश्यप, मीर आलम, गुफरान, खान साहब, राहुल, महेंद्र, खेमचंद, रोहित, आयुष, निखिल, राज सिंह, प्रदीप कुमार पूर्व प्रधान मंडावली, परितोष धारीवाल अध्यक्ष सहकारी समिति गुरुकुल नारसन, सत्यपाल प्रजापति, इंद्रपाल, राजपाल, सोमवीर, राजवीर, मोनू चौधरी, रूपेश बालियान, मनोज कुमार, रोहित, टीनू, वंश, शौकीन, राजेंद्र, कृष्ण पाल धीमान, राकेश धीमान, दीपक बालियान, राजेश धीमान, चंद्रपाल, गुल्लू, सुरेश, इंद्रजीत सिंह, प्रेम सिंह, अंकुर कुमार कटारिया, सुधीर, कर्म सिंह, सुरेंद्र सिंह आदि बड़ी संख्या में मंडावली गांव के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
