June 3, 2026

उबैदु्र्र रहमान उर्फ मोंटी ने सैकड़ों समर्थकों के साथ हर्षोल्लास से मनाया गणतंत्रता दिवस

0
IMG_20260128_214145
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। राष्ट्रीय लोक दल नेता एवं मंगलौर विधानसभा के भावी प्रत्याशी उबैदु्र्र रहमान उर्फ मोंटी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ गणतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर उन्होंने कार्यालय पर ध्वजारोहण कर देश के अमर शहीदों को याद किया।
जहां पूरा देश गणतंत्र दिवस को लेकर हर्ष मना रहा था तो वही मंगलौर विधायक मरहूम सरवत करीम अंसारी के बेटे उबैदु्र्र रहमान उर्फ मोंटी ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ अपने कैंप कार्यालय पर ध्वजारोहण कर गणतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारी शान है और इसे हर वर्ष बड़े ही धूमधाम तरीके से मनाया जाता है और मनाया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में देशभक्ति का माहौल अलग ही देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को कभी बुलाया नहीं जा सकता। ध्वजारोहण कार्यक्रम में उनके साथ चौधरी भूरा, चौधरी नईम, इरशाद मलिक, मेहर इलाही हाफिजी, कलीम सभासद, युसूफ, मुजाहिद, कमाल, नूर आलम आदि समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page