March 13, 2026

हिंदू राष्ट्र पद यात्रा पर निकली देशभक्त गायिका कवि सिंह, मंगलौर पहुंचने पर स्वागत

0
IMG_20251219_150237
Getting your Trinity Audio player ready...

 

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। सोए हुए हिंदुओं को जागने और उनके अंदर देश प्रेम की भावना को जगाने के लिए हिंदू राष्ट्र पदयात्रा निकाली जा रही है। हिंदू अब नहीं जगेगा तो फिर कब जागेगा। हिंदुस्तान में रहने वाले एक-एक हिंदू को जागना होगा और आगे आना होगा। हिंदू जागेगा तभी भारत हिंदू राष्ट्र बन पाएगा।
शुक्रवार को सुबह के समय हिंदू राष्ट्र पद यात्रा मंगलौर पहुंची। यहां पहुंचने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिंदू राष्ट्र पदयात्रा में शामिल सभी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर हिंदू राष्ट्र पद यात्रा पर निकली मशहूर देशभक्त गायिका कवि सिंह ने बताया कि उन्होंने यह पद यात्रा 16 दिसंबर 2025 हरिद्वार हरकी पैड़ी से शुरू की। इस पदयात्रा का उद्देश्य हिंदुओं को जगाना और उनके अंदर देश प्रेम की भावना को जागृत करना है। उन्होंने बताया कि इस पदयात्रा का समापन भगवान श्री कृष्णा की जन्मस्थली मथुरा पहुंचने पर होगा। इस पदयात्रा में उनके साथ अनुज कुमार रोहतक, यश कुमार उत्तर प्रदेश, निखिल पंजाब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। पदयात्रा का स्वागत करने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में आलोक शर्मा, सतीश शर्मा पुनीत भटनागर, अजय जैन, हुमेंद्र पाल शारदा, सुशील गौतम, घनश्याम शर्मा, नरेश धीमान, सुशील पाल, नरेश चोपड़ा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page