January 21, 2026

शराब पीकर गाड़ी चलाना युवक को पड़ा महंगा, पहुंचा हवालात, गाड़ी हुई सीज

0
IMG_20251219_134220
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एक युवक को महंगा पड़ गया है। मामले में पुलिस ने उल्लंघन करने वाले को हवालात में पहुंचा दिया है। इतना ही नहीं उसकी गाड़ी को भी सीज कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान आपरेशन लगाम के तहत ओवर स्पीड, रैश ड्राइविंग, वाहन चलाते मोबाइल का प्रयोग करना, नशे में वाहन चलाना, मोडिफाईड/रेट्रो साईलेन्सर,, नाबालिंग द्वारा वाहन चलाना, ओवर लोडिग, ट्रिपल राईडिग आदि के विरुद्व चलाये गये अभियान को सफल बनाने के लिये एसएसपी द्वारा जनपद में यातायात के नियमो का उलंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्व कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी के क्रम में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस अभियान चला कर चेकिंग कर रही थी। चेकिंग कर रही पुलिस टीम को एक युवक शराब के नशे में गाड़ी चलाता हुआ पकड़ा गया। पुलिस ने पकड़े गए युवक का नाम हिमांशु सैनी पुत्र सुरेंद्र सैनी निवासी नजदीक जैन अतिथि भवन मैन बाजार थाना सरसावा देहात सहारनपुर उम्र – 25 वर्ष बताया है। पुलिस ने उसकी गाड़ी संख्या A/F चेचिस न – MBLHAW4815GH18611 स्प्लेंडर ब्लैक कलर को भी सीज कर दिया है। सीज करने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0नरेंद्र राठी, का0 1331 अनिल, का0 960 रणवीर आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page