March 13, 2026

नवरात्र पर्व में भगवती की पूजा कर पुण्यफल के भागी बने

0
IMG_20250922_174041
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। मन्कामेश्वरी दुर्गा मंदिर अम्बर तालाब रूड़की में शारदीय नवरात्रि पर्व प्रथम नवरात्र विधिवत पूजा कर घटस्थापना की गई। मंदिर में प्रथम नवरात्र माँ शैलपुत्री पूजा अर्चना विधिवत पंचामृत से माता की प्रतिमा को स्नान करा कर सोलह श्रृंगार किया गया। माँ शैलपुत्री की पूजा अर्चना यजमान मनोज कुमार जैन ने सपत्नी अलका जैन व समस्त जैन परिवार ने की जैन परिवार व एकत्र भक्तों ने राष्ट्र कल्याण व समृद्धि व विकास एवं विश्व मे प्राकतिक आपदा से मुक्ति की कामना भगवती देवी से की पूजा अर्चना उपरांत भगवती मनकमेश्वरी व शैलपुत्री को पंचमेवा फलाहार का भोग अर्पण किया गया। मंदिर ट्रस्टी अनुज कुमार जैन व समाजसेवी नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने महानगर के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की नवरात्र पर्व में भगवती की पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद प्राप्त कर पुण्यफल के भागी बने व नित्य प्रति दिन शाम को। भजन कीर्तन में शामिल हो व नित्य आचार्य देवव्रत पांडे के श्रीमुख से किए जाने वाले नवसती चंडी पाठ का श्रवण कर समस्त कष्टों से मुक्ति पाओ। इस अवसर पर दीपा जैन, ईशा जैन, ऋतु वर्मा, सांची, कीर्ति जैन, यश जैन, क्रीश जैन, गुनगुन, वर्णिका जैन, कर्षना जैन व माया गुप्ता, कुसुम व अन्य श्रदालुगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page