ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड प्रदेश व जिला कार्यकारिणी घोषित
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। दिल्ली रोड रुड़की में देवराज धनगर के कार्यालय पर ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर के नेतृत्व में धनगर समाज की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ उत्तराखंड की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी घोषणा की गई।
रविवार को बैठक का शुभारंभ अध्यक्ष चंद्रभान धनगर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं लोक माता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चरणों में पुष्प अर्पित कर किया गया। संचालन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन धनगर ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह धनगर, एडवोकेट बिरम पाल सिंह धनगर, पूर्व जिला अध्यक्ष नकली राम धनगर, कृष्णपाल चंदेल, ऋषिपाल आदि सैकड़ो की संख्या में धनगर समाज के बंधु उपस्थित रहे।
धनगर समाज के बंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठित होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का प्रण लिया। जिलाध्यक्ष हरिद्वार अमित धनगर एवं जिलाध्यक्ष ऋषिकेश अभिनव धनगर को नियुक्त किया गया। प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल धनगर जमालपुर कला, विजेंद्र धनगर इमली खेड़ा, पवन धनगर पूरनपुर, देवराज पाल धनगर, मुकेश धनगर रोशनाबाद, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर जयंत धनगर जमालपुर कला, अनिल धनगर इमली खेड़ा, सोहनवीर पाल धनगर बहादरपुर जट, हरमेन्दर धनगर रोशनाबाद, विनोद धनगर काशीपुर, राजकुमार धनगर इंद्रलोक कॉलोनी, बिंदर पाल धनगर रोशनाबाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष जसवीर धनगर रुड़की, प्रदेश महासचिव पवन पाल धनगर इमली खेड़ा, प्रवीण धनगर हरजौली जट, जॉनी धनगर हथियाथल, प्रदेश सचिव अभिषेक प्रताप धनगर बहादराबाद, चंदन धनगर रुड़की, लोकेश पाल धनगर हरिद्वार, सुनील धनगर लंढौरा, संजय धनगर ब्रह्मपुरी, गौरव धनगर हरिद्वार, सुखदेव प्रधान बिशनपुर, प्रदेश संगठन मंत्री जोनी पाल धनगर इमली खेड़ा, पवन धनगर रावली महदूद, सचिन धनगर दौलतपुर, मुकेश धनगर मुंडलाना, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष धनगर रोशनाबाद को जिम्मेदारी सौंपी गई।
