August 24, 2026

भाविप समर्पण नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से कर रही कार्य:राकेश गर्ग

0
IMG_20250920_142024
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा रुड़की द्वारा टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत शाखा के सदस्य एवं कार्यक्रम प्रांत प्रभारी डॉ अजय भार्गव तथा सह प्रभारी डॉक्टर सुधीर चौधरी के मार्गदर्शन में राजकीय संयुक्त चिकित्सालय रुड़की में टीबी के 25 मरीजों को तीसरे माह का प्रोटीन युक्त आहार एवं प्रोटीन पाउडर का वितरण  शाखा के सदस्यों के सहयोग से किया गया।
मुख्य अतिथि सिविल अस्पताल में ब्लड बैंक के इंचार्ज डॉ रजत सैनी रहे। इसमें प्रत्येक मरीज को पांच किलो आटा, एक किलो चने की दाल, एक किलो काले चने, कुकिंग तेल एवं प्रोटीन पाउडर का डिब्बा दिया गया।शाखा द्वारा यह कार्यक्रम लगातार छह महीने तक चलता रहेगा। छह माह के पश्चात सभी मरीजों का मैडिकल चैकअप किया जाएगा। उपरोक्त कार्यक्रम में डॉ रजत अग्रवाल, डॉ अजय भार्गव, डॉ सुधीर चौधरी, अध्यक्ष राकेश गर्ग, सचिव विशाल गोयल, हर्ष प्रकाश काला, रश्मि जैन, शालिनी प्रकाश एवं राजकीय चिकित्सालय के आशीष शर्मा एवं विनोद सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर टीवी मरीजों के द्वारा इस पोष्टिक आहार के सेवन से होने वाले लाभ को भी साझा किया गया और मरीजों द्वारा इस पोष्टिक आहार के सहयोग के लिए शाखा सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page