January 21, 2026

बड़ी सफलता:एटीएम से पैसे चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर गिरफ्तार

0
IMG_20250920_154500
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की कोतवाली पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। इस बार पुलिस में आमजन के लिए सर दर्द बन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जी हां यह लोग एटीएम मशीन में काली प्लेट लगाकर आमजन का पैसा चोरी कर लेते थे। पकड़े गए तीनों ही बड़े शातिर है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा संदिग्ध व्यक्तियो व असमाजिक तत्वो पर सतर्क दृष्टी रखने हेतु दिशा निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व मे क्षेत्राधिकारी रूडकी महोदय के दिशा निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय कोतवाली रूडकी के द्वारा सभी गश्त पार्टियो को संदिग्ध व्यक्ति पर कडी नजर रखते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये गये। इन्हीं आदेशों के अनुपालन में  कोतवाली रूडकी पुलिस के द्वारा दौरान पुलिस के हाथ तीन ऐसे शाति युवक हाथ लगे कि पुलिस भी बहुत भौचक्की रह गई। पुलिस ने जब इनसे कड़ाई के साथ पूछताछ की तो इन्होंने सारा मामला पुलिस के सामने रख दिया। पकड़े गए आरोपियों  नेघटना करने का तरीका पुलिस को कुछ इस प्रकार बताए कि एटीएम से पैसे निकासी की जगह पर काली प्लेट लगाते थे जिससे आमजन को लगता था कि पैसे निकले नही है। बल्कि फंस गये है और उस व्यक्ति के जाने के बाद तुरन्त ही प्लेट हटाकर पैसे निकाल लेते थे।
*जेल मे मिली पैसे चुराने की शिक्षा* – अभियुक्त सलमान के द्वारा बताया गया था कि वह वर्ष 2016 मे जेल गया, जेल मे लोनी  गाजियाबाद के दो व्यक्ति आरिफ व अफरोज नाम के व्यक्तियो के द्वारा एटीएम से पैसे निकासी की जगह धातु की काली प्लेट लगाकर पैसे चुराने की सीख दी गयी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम जमाल पुत्र हुसैन अहमद निवासी ग्राम जैनपुर झन्झेड़ी थाना मंगलौर उम्र 24 वर्ष, सलमान पुत्र मुन्तियाज निवासी पठान चौक लण्डौरा कोतवाली मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 28 वर्ष, आदित्यपाल पुत्र स्व0 मदन लाल निवासी मौहल्ला गढरियान लण्डोरा थाना मंगलौर जिला हरिद्वार उम्र 22 वर्ष बताया है। शातिर चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में  उ0नि0 भजराम सिह चौहान, कानि0 786 गोविन्द तोमर, कानि0 1450 बिरेन्द्र सिह, कानि0 1331 अनिल शर्मा, कानि0 58 भूपेन्द्र, कानि0 1419 प्रदीप डंगवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page