April 30, 2026

कुछ ही घंटों में बुग्गावाला पुलिस ने 6 वर्षीय बालक किया बरामद

0
IMG_20250123_212607
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। थाना बुग्गावाला पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम शहीदवालाग्रन्ट निवासी एक 6 वर्षीय बालक अपने पिता द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर घर से कहीं चला गया है।
जानकारी लगते ही प्रभारी निरीक्षक मय पुलिस टीम मौके पर पहुँचे और परिजनों से जानकारी लेकर बच्चे की तलाश हेतु सघन सर्चिंग अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के बाद रात्रि लगभग 23 बजे उक्त बालक ग्राम के ही एक मकान की छत पर लकड़ियों के नीचे छिपा हुआ मिला।बालक को सकुशल बरामद कर काउंसिलिंग के उपरांत परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने लाड़ले को सुरक्षित पाकर माता-पिता की आँखों से खुशी के आँसू छलक पड़े। बालक को बरामद करने वाली पुलिस टीम में व0 उ0नि0 सुनील रमोला, उ0नि0 ममता रानी, का0 रविन्द्र भण्डारी, हो0गा0 रविन्द्र आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page