January 16, 2026

खानपुर से लेकर लक्सर तक विधायक उमेश कुमार का हो रहा भारी विरोध, फूंका पुतला

0
IMG_20250916_114658
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/लक्सर (देशराज पाल)। एक बार फिर खानपुर विधायक उमेश कुमार के खिलाफ लोगों का भारी विरोध होना शुरू हो गया है। इस बार उन पर गौ हत्यारों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाने के साथ विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठनों को बदनाम करने के आरोप लगे हैं। भारी संख्या में एकत्रित हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने उमेश कुमार मुर्दाबाद तेरी गुंडागर्दी यहां नहीं चलेगी, यहां नहीं चलेगी के नारे लगाए और इसके बाद गुस्साए युवाओं ने उनके पुतले को आग के हवाले किया।
सोमवार लक्सर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भारी संख्या में खानपुर विधायक उमेश कुमार के पुतले को हाथ में उठाकर उनके खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़कों पर नजर आए। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने खानपुर विधायक उमेश कुमार पर गौ हत्यारों को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि खानपुर विधायक उमेश कुमार विशेष समुदाय की वोट की खातिर विश्व हिंदू परिषद और हिंदू संगठनों को बदनाम करने की औच्छी राजनीति कर रहे हैं जो कि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने जमकर विधायक उमेश कुमार मुर्दाबाद के नारे लगाए और उनके पुतले को आग के हवाले करते हुए जूते चप्पलों से कुचला। पुतला फूंकने वालों में डॉक्टर जयकरण, दिग्विजय सिंह, जीवेंद्र सिंह तोमर, अमित मुल्तानी, हिमांशु सैनी, अर्जुन सिंह, अमित सैनी, मोहित कुमार, हर्ष शर्मा, अनिल बजरंगी, रोहित शर्मा, मोहित गिरी, सुभाष पाल, दिलप्रीत हुड्डा, कपिल गोयल, निक्की दीक्षित, बालेश चौहान, लव शर्मा आदि हिंदू संगठन के कार्यकर्ता एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page