January 16, 2026

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला हरिद्वार में चलाया गया स्वच्छता अभियान

0
IMG_20250916_133934
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान को सफल बनने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाधिकारी के निर्देशन में मंगलवार को स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया गया तथा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम मां गंगा को स्वच्छ एव निर्मल रखने के लिए जनपद के विभिन्न घाटों से लेकर सार्वजनिक स्थलों एवं ब्लॉक मुख्यालय, तहसील मुख्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा खुद सफाई अभियान में शामिल हुए है।स्वच्छता अभियान कार्यक्रम वाल्मीकि चौक से हरकी पौड़ी तक, शंकराचार्य चौक से सिंहद्वार तक ओम पुल घाट, बैरागी कैंप, रोड़ीबेलवाला मैदान, दुधाधारी फ्लाई ओवर भूपतवाला, पंतद्वीप घाट, चंडी घाट, वाल्मीकि घाट रुड़की सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page