May 25, 2026

एसएसपी के निर्देश पर ड्रोन की अफ़वाहों को लेकर पुलिस ने गांव में लगाई चौपाल

0
IMG_20250831_102402
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। देर शाम मंगलौर क्षेत्र के ग्राम खेड़ाजट में स्थानीय जनता के साथ चौकी प्रभारी नारसन हेमदत्त भारद्वाज ने रात्रि चौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल में वर्तमान में देहात क्षेत्र में फैल रही ड्रोन के माध्यम से रेकी, चोरी की अफवाहों के संबंध में जनता को जागरूक किया। ड्रोन तथा रात्रि में चलने वाले प्लेन के बीच अंतर समझाए गए।

शनिवार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ाजट देर शाम चौकी इंचार्ज ने ड्रोन दिखाकर व उड़ाकर डिमॉन्ट्रेशन देकर सभी को सही जानकारी उपलब्ध कराई गई। साथ ही शरारती तत्वों को भी आगाह किया गया कि ड्रोन उड़ाकर अगर किसी व्यक्ति के द्वारा क्षेत्र में आमजन को भयभीत करने का काम किया तो उसके ख़िलाफ़ हरिद्वार पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पूर्व में भी पुलिस द्वारा ऐसे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई अमल में लाई जा चुकी है। कृपया आमजन को सूचित किया जाता है कि अफवाहों से बचें तथा जो लोग अफवाह फैला रहे हैं उनकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस दौरान पुलिस की चौपाल में गांव के लोगों के भारी भीड़ मौजूद रही और सभी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को शांतिपूर्वक ढंग से सुना और समझा और औरों को भी जागरूक करने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page