May 25, 2026

संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई की मासिक बैठक सम्पन्न, कई बिन्दुओं पर चर्चा

0
IMG_20250831_145531
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। संस्कार भारती महानगर रुड़की इकाई की मासिक बैठक आदर्शनगर रुड़की में राकेश सिंघल उपाध्यक्ष संस्कार भारती के आवास पर संपन्न हुई। बैठक में संस्कार भारती के पिछले कार्यों की समीक्षा भी की गई।
रविवार को आयोजित बैठक में राजकुमार उपाध्याय को भारत भारती के सह क्षेत्र प्रमुख का नवीन दायित्व मिलने पर उनका स्वागत किया गया। बैठक में तय किया गया कि सितंबर माह में संस्कार भारती रुड़की इकाई के साधारण सभा की बैठक बुलाकर आवश्यक कार्यवाही की जाये। 26 से 28 अक्टूबर तक रुड़की में होने वाले बाबा फुल शिंदे वाले के आगामी कार्यक्रम में संस्कार भारती के भी कवि सम्मेलन एवं नाटक इत्यादि कार्यक्रम संस्कार भारती के बैनर तले ही संपन्न किए जाए, उसके लिए तैयारी अभी से प्रारंभ की जाए। इस अवसर बैठक में संस्कार भारती महानगर इकाई रुड़की की अध्यक्षा भावना शर्मा, महामंत्री विनय सैनी, कोषाध्यक्ष राम शंकर सिंह, संरक्षक अशोक शर्मा आर्य, संरक्षक विवेक कांबोज, उपाध्यक्ष सुशील रावत, साहित्य विधा के प्रांत संयोजक राजकुमार उपाध्याय, प्रांतीय कोषाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, नाट्य विधा के प्रांतीय सदस्य नरेंद्र आहूजा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page