March 17, 2026

कांवड़ मेला: कोतवाली रुड़की पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

0
IMG_20250710_095657
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। कावड़ मेला की सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर कोतवाली रोड की पुलिस ने सिविल लाइन बाजार में फ्लैग मार्च निकाल अपनी ताकत का अहसास कराया। कावड़ मेला को सकुशल संपन्न करने के लिए एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल द्वारा जिले के थाना पुलिस को सख्त निर्देश जारी कर रखे हैं। इन्हीं निर्देशों के क्रम में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की शाम कांवड़ मेला की तैयारियों एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर रुड़की क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी रुड़की के नेतृत्व में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस बल एवं पैरामिलिट्री फोर्स के साथ संयुक्त रूप से कोतवाली रुड़की से पटियाला लस्सी चौक, बोट क्लब, नहर पटरी, एसबीआई, जादूगर रोड, एसडीएम चौक, रोडवेज, रुड़की टॉकीज होते हुए सिविल लाइन क्षेत्र में फ्लैग मार्च संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा की भावना उत्पन्न करना तथा कांवड़ मेला के सफल आयोजन हेतु संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण करना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page