August 16, 2026
IMG_20260816_115028
Getting your Trinity Audio player ready...

*आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस*

*मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ*

रुड़की (देशराज पाल)। आनन्द स्वरुप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर रुड़की में 80वाँ स्वतन्त्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया।स्वतन्त्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उप-जिलाधिकारी दीपक रामचन्द्र सेट, रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ, डाॅ0 रजत अग्रवाल, दिनेश सिंह पंवार, रविन्द्र कुमार बंसल, मनमोहन शर्मा, प्रवीन गर्ग, प्रमोद कुमार गोयल, डा0 पुष्पेन्द्र कुमार, अमरदीप सिंह प्रधानाचार्य ने सर्वप्रथम ध्वजारोहण एवं माॅ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
मुख्य अतिथि उप-जिलाधिकारी दीपक रामचन्द्र सेट ने अपने उद्बोधन में सभी देशवासियों को एकजुट होने का आह्वान किया। स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान, स्वतन्त्रता का महत्व तथा आधुनिक भारत के निर्माण में नागरिकों तथा छात्रों के योगदान के महत्व को बताते हुए कहा कि एकता, अखण्डता, सजगकता, जागरुकता और देश भक्ति की भावना के साथ हमें अपने देश को सर्वोच्च शिखर पर ले जाना है। इस हेतु चारित्रिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं संस्कारिक शिक्षा का छात्रों तक पहुँचना अत्यन्त आवश्यक है। विद्यालय के एनसीसी कैडेटों द्वारा मार्च पास्ट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को अतिथियों ने जमकर सराहा। तन समर्पित मन समर्पित गीत, नृत्य नाटिका आज भुजायें फड़क उठी भारत के वीर जवानों की एवं भारत देश के सैनिक नाटिका के मंचन की आकर्षक प्रस्तुति ने भाव विभोर कर दिया। सांस्कृतिक टीम में आयुष, विहान, सक्षम, पार्थ, अनन्त, आकृति, काशवी, परिणिती, अवनी, श्रैया, अराध्या, आरोही, आर्णा, अध्ययन, अक्ष नंदिनी प्रमुख रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन रेणुका एवं देव चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आनन्द स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रशिक्षण एवं कौशल विकास केन्द्र पर भी ध्वजारोहण किया गया एवं साथ ही केन्द्र के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रबन्ध समिति एवं केन्द्र की निदेशिका ओमना तोमर द्वारा कम्प्यूटर एवं योग का प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले छात्र/छा़त्राओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कम्प्यूटर प्रशिक्षक अमित शर्मा एवं योग प्रशिक्षक तिलकराम चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद कुलश्रेष्ठ ने कहा कि दुनियाँ में भारतीय ज्ञान विज्ञान का विशेष योगदान रहा है। युवा शक्ति युवा भारत के निर्माण में अपना योगदान देकर राष्ट्र को नये शिखर पर ले जाकर नित नये कीर्तिमान रच सकती है। इसके लिए जरुरी है कि हम अपने ऐतिहासिक गौरव, ऐतिहासिक उपलब्धियां, महापुरुषों वैज्ञानिकों, ज्ञान विज्ञान और संस्कार को जाने और उनसे प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाए। विद्यालय के प्रबंधक डाॅ0 रजत अग्रवाल ने कहा कि छात्रों को स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान, स्वतन्त्रता का महत्व तथा आधुनिक भारत के निर्माण में नागरिकों तथा छात्रों का योगदान आवश्यक है। प्रधानाचार्य अमरदीप सिंह ने छात्रों को स्वतन्त्रता सेनानियों के बलिदान, स्वतन्त्रता का महत्व तथा देश को स्वतंत्र कराने के लिए जिन सपूतो ने बलिदान दिया उन्हें याद करने का यह दिन है। 80वाॅं स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर उप प्रधानाचार्य मोहन सिंह मटियानी, जसवीर सिंह पुंडीर, शमा अग्रवाल, आनन्द कुमार,  समस्त शिक्षक-शिक्षिकायें, तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page