May 16, 2026

शादी समारोह से अपहरण हुआ बच्चा, झबरेड़ा पुलिस ने 20 घंटे के अंदर किया बरामद, एक गिरफतार, दो फरार

0
IMG_20260516_102135
Getting your Trinity Audio player ready...

*एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती झबरेड़ा पुलिस*

*एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी*

*बच्चे की सकुशल बरामदगी पर लगा बधाईयों का अंबार, जनता ने जताया आभार*

रुड़की/झबरेड़ा (देशराज पाल)।  शादी समारोह से अपहरण हुए 3 वर्षीय बच्चे को झबरेड़ा थाना पुलिस ने 20 घंटे के भीतर बरामद करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले में सम्मिलित दो आरोपी अभी फरार होना बताए गए हैं। इसका खुलासा एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल और मंगलौर सीओ अभिनव चौधरी ने किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का खुलासा करते हुए एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 मई को भगतोवाली झबरेड़ा निवासी द्वारा कोतवाली झबरेडा में तहरीर देते हुए बताया था कि उनका तीन वर्षीय बच्चा शादी के दौरान अचानक से णायब हो गया और काफी तलाशने के बाद भी नहीं मिल रहा है। मामले को संजीदगी से लेते हुए अपहरण का मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक झबरेड़ा द्वारा उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई। मामले का पता चलते ही एसएसपी नवनीत सिंह ने टीम गठित करते हुए बच्चे की जल्द सकुशल तलाश के निर्देश जारी करते हुए टीम गठित कर इसकी जिम्मेदारी एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल को सौंप सर्विलांस लेंस हेल्प के लिए सीआईयू प्रभारी रुड़की को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम ने अपहरण बच्चे की बरामदगी के लिए विभिन्न माध्यम से प्रयास कर कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रेस करनी शुरू की। पुलिस टीम तलाश कर ही रही थी कि इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध को अपने हिरासत में लिया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपहरण की बात स्वीकारते हुए अपने दो अन्य साथी का नाम बताया। बच्चे की बरामदगी को प्रकाश मे आये अन्य आरोपियों की तलाश मे पुलिस टीम सकरपुर गांव से पुरकाजी रोड एलबीएस भट्टे के पास पहुंची तो एक व्यक्ति बच्चे को लेकर खडा दिखा। पुलिस टीम को देखकर वह व्यक्ति बच्चे को छोडकर मौके से भाग निकला। पास जाने पर ये बात पुख्ता हुई कि यह वही बच्चा था जिसका अपहरण किया गया था। बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। पकड़े गए आरोपी का नाम गरजा उर्फ गजे पुत्र मक्कू सिंह निवासी सकरपुर जिला मुजफ्फरनगर उ0प्र0 बताया गया है। पुलिस में अपहरण में शामिल एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।  बच्चे को बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह, व0उ0नि0 सतेन्द्र भण्डारी, उ0नि0 जय सिंह राणा, हे0का0 रामवीर, हे0का0 विकास, कानि0 सुरेन्द्र सिंह, कानि0 बसन्त कुमार, एस0ओ0जी0 टीम रुडकी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page