July 20, 2026

केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मंगलौर की शिक्षिका सोनिया कौशिक उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित

0
IMG_20260515_164334
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल)। केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मंगलौर वाणिज्य विषय की शिक्षिका सोनिया कौशिक को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर द्वारा परिषद मुख्यालय सभागार में सम्मानित किया गया। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा छात्र-छात्राओं के बोर्ड परीक्षाओं विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर शिक्षक-शिक्षिका को परिषद द्वारा सम्मानित किया जाता है।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मंगलौर की छात्रा वैष्णवी द्वारा एकाउंटेंसी विषय में 100 अंक प्राप्त करने पर विषय की अध्यापिका सोनिया कौशिक को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनिया कौशिक ने कहा कि केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज मंगलौर की छात्राएं सदा पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी अग्रणी रहती है। इसका श्रेय विद्यालय प्रबंधक डॉक्टर रविंदर कपूर एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर दीपिका सैनी की निरंतर प्रेरणा एवं श्रम को जाता है। उनकी प्रेरणा से ही कॉलेज की सभी अध्यापिकाएं अपनी छात्राओं पर पूरी मेहनत करती हैं और उसका असर कॉलेज की पढ़ाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेलकूद के परिणाम में दिखाई देता है। कॉलेज की सभी छात्राएं एवं उनके परिजन भी कॉलेज प्रबंधन, प्रधानाचार्य, शिक्षिकाओं, विद्यालय के स्टाफ की मेहनत से प्रेरित होकर उनके साथ पूरा परिश्रम करते हैं जो छात्राओ के उत्तम परिणाम में दिखाई देता है। मुझे आज गौरव महसूस हो रहा है की मैं केवल कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज जैसे संस्थान का भाग हूँ। मैं वैष्णवी, उनकी माता मोनिका शर्मा एवं पिता योगेंद्र कुमार शर्मा को शुभकामनाएं देती हूँ और अन्य छात्र-छात्राओं को वैष्णवी से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page