September 7, 2026
IMG_20260218_172443
Getting your Trinity Audio player ready...

शुभ् विक्रम् संवत् – 2083 रौद्र,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1948 पराभव,
कलि सम्वत- 5127,
मास- श्रावण (अमावस्यांत) माह,
पक्ष- कृष्ण, (पूर्णिमांत) भाद्रपद माह,
तिथि- एकादशी 17:03:27, पश्चात्-द्वादशी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 22 भाद्रपद गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 18:13:34, पश्चात्-पुष्य,
योग- व्यतिपात 06:39:55, पश्चात्- वरियान,
करण- बव 06:15:50, पश्चात- बालव,
चंद्र- मिथुन 12:37:33, पश्चात्-कर्क राशिगत,
सूर्य- सिंह राशिगत,
ऋतु- शरद, अयन – दक्षिणायण,
सूर्योदय- 06:03:10,
सूर्यास्त- 18:34:39,
दिन काल- 12:31:28,
रात्री काल- 11:29:00,
चंद्रास्त- 16:06:16,
चंद्रोदय- 26:44:33*,
राहू काल- 07:37-09:11, अशुभ,
यम घँटा- 10:45-12:19,
अभिजित-11:54-12:44, शुभ,
प्रदोष- 18:35-20:54 तक,
दिकशूल- पूर्व-पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन चावल, साबूदाना खाना वर्जित है। बाल नहीं कटवाने चाहिये। इससे धन एवं शरीर की हानि होती है।

मेष राशि : – आज के दिन आपको दूसरों की खातिर कुछ त्याग करना पड़ सकता है। मित्रों के साथ गपशप कर मन का बोझ हल्का कर सकते हैं। जिन लोगों की शादी में अड़चने आ रही हैं वह अब दूर होती दिख रही हैं। वैवाहिक जीवन में खर्च अधिक होने के योग हैं। प्रेम जीवन में आपका उत्साह मंद पड़ सकता है। कोई दोस्त आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। व्यापार में लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। दिन की शुरुआत में आपके रूके हुए काम बनेंगे। आपका करियर कमाल कर रहा है, आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहने के संकेत हैं। आपके मन में योग व आध्यात्म के प्रति रुचि जाग्रत हो सकती है। व्यवसाय से संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी, जो सफल रहेगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – मैरून है।

वृषभ राशि :- आज आपको अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए दिन बढ़िया है। कुछ लोग पार्टी की तैयारी में बिजी रहेंगे। पिता से संबंध अधिक गहरे बनते जाएंगे, एक-दूसरे की तकलीफ को दूर करने की कोशिश करेंगे। पुराने रिश्तों की यादें आपके दिमाग में घूम सकती हैं। वैवाहिक जोड़ों के लिए के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम विषयों में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। वर्तमान परिस्थिति में प्रॉपर्टी सेल से अच्छा फायदा होने की उम्मीद दिख रही है। व्यवसाय में कई बेहतरीन आर्डर मिलने की संभावना है। अजीविका संबंधी कार्ययोजनाएं बनाते हुए उन्हें लागू करने के लिए गंभीरता बनाए रखें। जो लोग कांट्रैक्ट बेसिस पर काम कर रह हैं, उन्हें बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सकारात्मक रहें तथा कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें। किसी कारण की वजह से अचानक से यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपके लिए सुखद अनुभव रहेगा। शुभांक- 5 और शुभ रंग – मोती है।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। इस राशि की कन्याओं को कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। कुछ लोगों को थोड़ी बेचैनी महसूस हो सकती है। गृहस्थ जीवन के सिलसिले में आपको कुछ लोग काफी अच्छी सलाह देंगे और उसे अपना कर आप अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग थोड़े से निराश हो सकते हैं। धन के मामले में अधिक लालच मुसीबत को भी बढ़ा सकता है। क्रॉकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होने वाला है। बिना जांच पड़ताल के किसी प्रॉप्रर्टी में पैसा ना लगाएं। युवा वर्ग व्यर्थ की गतिविधियों से ध्यान हटाकर अपने कैरियर पर ध्यान दें। अपने निजी कामों पर बाहरी लोगों का दखल न होने दें। किसी तरह की थकान और तनाव आपको परेशान कर सकता है। सावधान रहें। यात्राओं पर जाने की संभावनाएं हैं। शुभांक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का जजमेंट सुनकर व्यक्तित्व बदलने की जरुरत नहीं। रात के समय दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। यदि आप अविवाहित हैं तो किसी की तरफ आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। आपको अपने पार्टनर के साथ गंभीर बात करने की जरूरत महसूस होगी। भाग्य पूरी तरह से व्यवसाय में आपके पक्ष में है। घर में उपयोग होने वाली वस्तुएं खरीद सकते हैं। टेलीकॉम से संबंधित कारोबार करने वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। किसी भी ऐसे काम के प्रति लापरवाह न रहें जो स्वयं आपको उचित नहीं लग रहा हो। जीवन शैली में अनुशासन की कमी के कारण कुछ दिक्कत हो सकती है। कभी-कभी, आप अत्यधिक अनाड़ी और भुलक्कड़ हो सकते हैं। हमेशा सुनिश्चित करें कि आपके पास सब कुछ है। विशेष रूप से आपके यात्रा दस्तावेज। शुभांक – 6 और शुभ रंग – सिल्वर है।

सिंह राशि :- आज के दिन आप आकर्षक, उज्ज्वल हैं और आपके चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा। कुछ लोगों का नये वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आपका साथी थोड़ा चुप रह सकता है, बातचीत के जरिए किसी भी समस्या का हल निकालें। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो दिल की बात कहने में सफलता मिल सकती है। धन की प्राप्ति के लिए गलत कार्यों को न करें। थोड़ा जल्दी तरक्की के लिए कारोबार और समाज में दायरा बढ़ाने पर फोकस करें। कंसल्टेंसी संबंधित काम फायदेमंद रहेंगे। आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए की नई कंपनी के माहौल से कितना कुछ सीखा जा सकता है। शारीरिक इम्यूनिटी कम होने की वजह से सेहत में आने वाले छोटे-मोटे बदलाव को ठीक होने के लिए वक्त लग सकता है। यात्रा करते समय अधिक चौकना रहने की जरूरत है। आप समय और फिजूलखर्ची से पीड़ित हो सकते हैं। शुभांक – 2 और शुभ रंग – केसरिया है।

कन्या राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी का विरोध ना करें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। विवाहित लोग, शाम को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर का प्लान बनाएंगे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं, तो आपका साथी नोटिस करेगा कि आप थोड़ा हटकर व्यवहार कर रहे हैं। अहंकार से दूर रहें, नहीं तो मिलने वाला लाभ प्रभावित हो सकता है। भविष्य संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श करने तथा उन्हें साकार करने के लिए अनुकूल समय है। व्यवसाय में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है। किसी सहकर्मी के सामने बॉस की बुराई करना आपके लिए भारी पड़ सकता है, सावधान रहें। आप अपने आत्मविश्वास की बदौलत शेप में वापस आ सकते हैं, प्रयास शुरु कर सकते हैं। महिला अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सजग रहें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा करने का मौका मिलेगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – हरी मूंग है।

तुला राशि :- आज के दिन आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। माता पिता का स्नेह और आशीर्वाद आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा। सोशल मीडिया पर नए लोगों के साथ संपर्क में आयेंगे। जीवनसाथी के संग निजी पल व्यतीत करने पर आपका पाटर्नर प्रेम की बरसात कर सकता है। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने का प्रयास करें। फाइनेंस संबंधी मामलों में किसी भरोसेमंद व्यक्ति के विचार विमर्श करना जरूरी है। व्यापार तथा व्यवसाय कि छोटी से छोटी बात को भी गंभीरता से लें। युवा वर्ग को अपनी पहली इनकम मिलने से बहुत अधिक खुशी महसूस होगी। पदोन्नति या अपनी तनख्वाह में वृद्धि के अवसर की अपेक्षा करें। लीवर रोग से ग्रसित व्यक्ति अपना रूटीन चेकअप अवश्य कराएं, क्योंकि इससे संबंधित समस्या बढ़ने की आशंका है। किसी समारोह में जाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है, अगर अपना वाहन ले के जा रहे हैं तो दिशा शूल का परिहार कर के जायें। शुभांक – 4 और शुभ रंग – लैवेंडर है।

वृश्चिक राशि :- आज के दिन समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप ऐसे अनुभव, यादें और चीजें चाहते हैं जो समय के साथ टूटती या फीकी नहीं पड़तीं। नौकरीपेशा लोग एक दूसरे के दिल के करीब आएंगे। पति-पत्नी संबंधों के बीच उचित तालमेल बनाकर रखें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को फलीभूत करने के लिए उचित समय है। आपको भाई बहन की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। जो लोग प्रबंधन की नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें अच्छी प्रगति मिलेगी। करियर के लिए कई विकल्प रहने की उम्मीद है। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत ठीक करने के लिए आप सेवा की किसी हद तक जाएंगे। पब्लिक ट्रॉसपोर्ट से यात्रा करने में हिचकिचाहट महसूस कर सकते हैं। शुभांक – 3 और शुभ रंग – बरगंडी है।

धनु राशि :- आज के दिन आपका मन भजन और भक्ति की ओर आकर्षित होगा। आप कई बातों से अपने आपको घिरा हुआ महसूस कर सकते हैं। बीते समय को भूलकर आगे बढ़ने की जरूरत है। किसी प्रेमी या साथी के लिए शॉपिंग करना पड़ सकता है। गृहस्थ जीवन को खुलकर एंजॉय करेंगे और जीवन साथी से निकटता बढ़ेगी। पैसे कमाने के जो भी मौके मिलें उन्हें गवाएं नहीं। बिजनेस के लिए जिस काम के प्रति प्रयासरत थे, उस कार्य की सिद्धि के लिए समय अनुकूल है। ऑफिस के काम-काज में फोकस कमजोर न पड़ने दें। विदेशी कंपनियों में जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं उनके लिए दिन शुभ है। कुछ लोगो को विटामिंस की कमी के कारण थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। कुछ लोग किसी अच्छी जगह पर पिकनिक के लिये जा सकते हैं। शुभांक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

मकर राशि :- आज के दिन आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप स्वयं को किसी गलती के लिए माफ नहीं कर पाएंगे, सहज रहने की आवश्यकता है। अपने जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा करने से अच्छा महसूस करेंगे। फिजा में रोमांस है और यदि आप अविवाहित हैं, तो अपने नए नवेले प्यार के साथ सुखद समय बिताने की संभावना है। मनचाहा लाभ प्राप्त हो सकता है। बिजनेसमैन किसी दूसरी कंपनी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। अपने करियर के लिए सकारात्मकता बढ़ने लगेगी। नौकरी कर रहे जातको को नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। दूसरे शहर में नाइट आउट पर जाना आपके लिए बेहद रोमांचकारी होगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – चारकोल है।

कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम है। किसी को जानने में समय और मेहनत लग सकती है। किसी पुरानी गलती से सबक लें। धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। प्रेम संबंधों के प्रति खुला रहना आपको अप्रतिरोध्य बना देगा। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। कर्ज देने-लेने की स्थिति से बचें। व्यापार में भी लाभ की स्थिति बनी हुई है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के कामों में अच्छा फायेदा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग एक्टिव होते हुए कोई क्रिएटिव काम पर ध्यान दें। रोजमर्रा के कामों को निपटाने में ज्यादा मेहनत लग सकती है। आप अपनी सेहत की चिंता में परेशान रहेंगे लेकिन आपका डर बेवजह साबित होगा। व्यवसाय से संबंधी यात्रा करनी पड़ेगी, जो सफल रहेगी। शुभांक – 9 और शुभ रंग – खाकी है।

मीन राशि :- आज के दिन आपकी नए लोगों से मुलाकात का योग बन रहा है। ऐसे किसी बात का समर्थन ना करें जिससे आप सहमत ना हों। जीवन साथी पैसे और घर के कामों को लेकर तर्क-वितर्क कर सकता है। आपकी लव लाइफ में बहुत जल्द बदलाव आने वाला है। धन-संबंधी दिक्कतों का समाधान निकलेगा। स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आप अपने व्यापार में किसी से कोई कार्य निकलवाने में सफल हो सकते हैं। इलेक्ट्रॉनिकस से संबंधित व्यवसाय में अधिक मुनाफा होगा। ऑफिस में अपने प्रोजेक्ट को किसी से शेयर ना करना उचित रहेगा। सरकारी सेवारत लोगों को स्थान परिवर्तन मिल सकता है। आप स्वस्थ और ऊर्जा से भरपूर महसूस कर रहे हैं। कुछ लोगों को गले की खराश थोड़ी तकलीफ दायक हो सकती है। किसी के करीब होने के लिए आपको शारीरिक रूप से यात्रा करने की आवश्यकता नहीं है। चैट के लिए किसी प्रियजन को स्काइप करें। शुभांक – 8 और शुभ – रंग लाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page