September 8, 2026
IMG_20260908_160027
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भारत विकास परिषद की मां चूड़ामणि शाखा भगवानपुर की ओर से बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर में बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मेघा ने बताया कि यह कैंसर गर्भाशय के मुख पर कोशिकाओं में होने वाला कैंसर है, जिसका मुख्य कारण एचपीवी वायरस है। इससे बचने के लिए धूम्रपान से बचना चाहिए। शारीरिक अंगों की स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। संतुलित आहार लेना चाहिए तथा एचपीवी वैक्सीन लगवानी चाहिए।
डॉ मेघा ने बताया कि यदि किसी बालिका को माहवारी के दौरान असामान्य रक्तस्राव हो रहा है, योनि में दर्द हो रहा है तथा सफेद दुर्गंध युक्त पानी आ रहा है तो यह सर्वाइकल कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी बालिकाओं को तत्काल किसी महिला रोग चिकित्सक को दिखाकर उचित परामर्श लेना चाहिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर के बाल रोग चिकित्सक डॉ अभिलाष धारीवाल ने बताया कि भारत तथा उत्तराखंड सरकार द्वारा 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं के लिए विभाग द्वारा स्वयं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से निशुल्क वैक्सीनेशन का प्रोग्राम चलाया जा रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य तथा भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने बताया कि हमारे विद्यालय में 14 से 15 वर्ष की लगभग 120 छात्राएं हैं जिनको वैक्सीन लगनी है। इन छात्राओं के अभिभावकों की सहमति के पश्चात 15 सितंबर 2026 को वैक्सीन लगवाई जाएगी। कार्यक्रम का संचालन कल्पना सैनी ने किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपेंद्र बगवाड़ी तथा राखी रानी के अतिरिक्त महिला संयोजिका निधि, ललिता, पारुल देवी, अनुदीप, रितु वर्मा, संगीता गुप्ता, अर्चना पाल, कु तनु, कु सारीन, संजय पाल, निखिल अग्रवाल, विजय त्यागी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page