April 18, 2026

वर्तमान समय में उच्च शिक्षा को सुलभ और लचीला बनाना अत्यंत आवश्यक: डॉ गौतमवीर

0
IMG_20260417_165207
Getting your Trinity Audio player ready...

*मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज रुड़की में दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित*

*विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत: बनकोटी*

रुड़की (देशराज पाल)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज रुड़की में दीक्षारम्भ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा विश्वविद्यालय से जुड़े अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही। शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
क्षेत्रीय निदेशक एवं बीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गौतमवीर ने मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रणाली की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा को सुलभ और लचीला बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य उन विद्यार्थियों तक शिक्षा पहुंचाना है, जो किसी कारणवश नियमित शिक्षा से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्व-अध्ययन, समय प्रबंधन और निरंतर परामर्श सत्रों में भागीदारी के महत्व पर भी बल दिया। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. बृजेश बनकोटी ने कहा कि विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने अध्ययन केंद्रों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण परामर्श सत्र, समय पर अध्ययन सामग्री की उपलब्धता और विद्यार्थियों की समस्याओं का त्वरित समाधान, शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायक होते हैं। उन्होंने केंद्र प्रशासन से विद्यार्थियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। कॉलेज के मैनेजिंग डायरेक्टर योगेश सिंघल ने कहा कि मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि भविष्य में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मुक्त विश्वविद्यालय से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे, ताकि वे अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य जिम्मेदारियों का भी निर्वहन कर सकें। संचालन डॉ. मोहित कुमार ने किया। इस मौके पर निदेशक अक्षय सिंघल, कालेज के प्राचार्य डॉ॰ मोहित कुमार, डॉ॰ जयकुंवर, कार्यालय अधीक्षक मंसूर अहमद, राहुल राय, पंकज कुमार, सुशील कुमार, आशीष कुमार, नितिन कुमार, शुभम कुमार आदि सैकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रणाली, पाठ्यक्रम संरचना, परीक्षा पद्धति तथा ऑनलाइन एवं ऑफलाइन संसाधनों की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page