चार धाम यात्रा का जनपद हरिद्वार से आगाज, डीएम और एसएसपी ने जांची व्यवस्था
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*मध्य प्रदेश के शहडोल जनपद से आए तीर्थ यात्रियों ने ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन यात्री पंजीकरण केंद्र में किया चार धाम यात्रा के लिए पहला पंजीकरण*
*अतिथि देवो भव की परम्परा से फूल मालाओं एवं टिका चंदन से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने किया गया तीर्थ यात्रियों का स्वागत*
*ऋषिकुल ऑफलाइन पंजीकरण केंद्र ने जिला प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं की गई चाक चौबंद*
रुड़की/हरिद्वार (देशराज पाल)। चारधाम यात्रा को सुगम,सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में बनाए गए पंजीकरण केंद्र में यात्रियों का ऑफलाइन पंजीकरण आज से शुरू कर लिया गया है। चार धाम यात्रा और जाने वाले पहले तीर्थयात्री जिला शहडोल मध्य प्रदेश आए तीर्थयात्रियों के दल द्वारा चार धाम यात्रा के लिए पहला पंजीकरण कराया गया है। चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अतिथि देवो भव की परम्परा से तीर्थयात्रियों का फूल मालाओं एवं टिका चंदन से स्वागत किया तथा सभी यात्रियों की यात्रा की मंगलमय हो इसके लिए सभी को शुभकामनाएं दी।
शुक्रवार को पहला पंजीकरण कराने में जनपद शहडोल मध्य प्रदेश से आए तीर्थयात्रियों के 7 सदस्य दल, जिसमें बिसाहू लाल विश्वकर्मा, मुन्नी विश्वकर्मा, प्यारेलाल विश्वकर्मा, रामदीन प्रजापति, दशरथ प्रजापति, शांति प्रजापति, पार्वती प्रजापति ने चारधाम यात्रा के लिए पहले पंजीकरण कराया। इस बार भी चारधाम यात्रा और जाने वाले तीर्थ यात्रियों में खासा उत्साह दिखाई दिया तथा सभी यात्रियों ने चार धाम यात्रा के लिए ऋषिकुल मैदान में पंजीकरण के लिए की गई सभी व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मध्यप्रदेश से आए तीर्थयात्री बिसाहू लाल विश्वकर्मा ने कहा कि पंजीकरण केंद्र में सभी व्यवस्थाएं ठीक प्रकार से की गई है तथा जिला प्रशासन द्वारा उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया है, जिसपर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। यात्री मुन्नी विश्वकर्मा ने ऋषिकुल मैदान में ऑफलाइन पंजीकरण हेतु की गई व्यवस्थाओं एवं सुविधा के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।
