सीओ मंगलौर की अगुवाई में थाना झबरेड़ा में सार्वजनिक बैठक, सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की/झबरेड़ा (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर सीओ की अगुवाई में झबरेडा थाने में सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न गांव के सीएलजी सदस्य, ग्राम प्रधान व सम्मानित नागरिक सम्मिलित हुए। इस दौरान सभी क्षेत्र के लोगों से त्यौहार में आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की सभी से अपील की। उन्होंने कहा कि हुड़दंग मचाने वाला कोई भी व्यक्ति उन्हें दिखे तो वह सीधे पुलिस को जानकारी दें ताकि समय रहते उसे पर कार्रवाई की जा सके। इस दौरान उन्होंने सभी से पुलिस के सहयोग की अपील की।
शुक्रवार को झबरेड़ा थाने में रमजान माह और होली के त्यौहार को लेकर एक सार्वजनिक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक मंगलौर सीओ की अगुवाई में आयोजित हुई। उन्होंने बताया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार रमजान माह व आगामी त्यौहार होली व ईद के दृष्टिगत थाना क्षेत्रांतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु शांति समिति सम्भ्रांत व्यक्तियों, सीएलजी सदस्य, ग्राम प्रधान आदि की गोष्ठी की गई। बैठक में सभी से शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। सभी को सोशल मीडिया पर अफवाह से बचने के लिए अवगत कराया गया। बैठक में झबरेड़ा थाना प्रभारी अजय शाह, दारोगा रोहित,, मनोज, राजेंद्र सिंह, गिरीश, रविंद्र सिंह, नवीन चौहान, इमामुद्दीन एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों में अनीस गौड, श्रवन कुमार, शुभम, रोहित, प्रमोद महाजन, सुधीर पाटिल, अब्दुल, सत्तार, भूरा, रिजवान, जसवीर सिंह, कुलबीर सिंह, राजीव चौधरी, सुखपाल मुखिया, राव कुर्बान अली, उस्मान नगला कुबडा आदि उपस्थित रहे।
