June 26, 2026

कलियर पुलिस की छापेमारी में दो गौ तस्कर गिरफ्तार, 120 किलो गौमांस बरामद

0
IMG_20260626_134742
Getting your Trinity Audio player ready...

*मकान की छत पर बने कमरें में की जा रही थी गौकशी*

*छापामार कार्रवाई के दौरान 4 तस्कर मौके से फरार होने में रहे कामयाब*

*फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी*

रुड़की/कलियर (देशराज पाल)। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कलियर थाना पुलिस में दो गौ तस्कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस में उनके पास से भारी मात्रा में गौमांस और उपकरण बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार कलियर थाना पुलिस ऑपरेशन प्रहार के तहत छापेमारी करते हुए सफलता हासिल की है। बताया गया है कि थाना कलियर पुलिस गस्त करते हुए कलियर गांव में पहुंचें तो सूचना मिली कि जवांईखेड़ा गांव में शहीद कुरैशी पुत्र मंजूर के घर पर गोकशी हो रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरन्त उक्त मकान की छत पर बने कमरे पर छापा मारा। पुलिस की इस छापा मार करवाई के दौरान 4 लोग मौके से गौमांश व उपकरण छोड़कर फरार हो गये। जबकि दो व्यक्तियों को गौमांश व गौकशी उपकरण के साथ मौके  पर पकड़ा लिया गया। पुलिस ने मौके से करीब 120 कि0ग्रा0 गौमांस तथा गौकशी उपकरण 1 चापड़, 2 छोटी कुल्हाडी, 1 लकड़ी का गुटका बरामद किये। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम शहीद कुरैशी पुत्र मंजूर निवासी जंवाईखेड़ा उम्र 50 वर्ष, शानू कुरैशी पुत्र फतेह मौहम्मद निवासी तेलीयान मस्जिद के पास पिरान कलियर कोतवाली उम्र 30 वर्ष बताया है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश हेतु लगातार दबिश दी जा रही है। आरोपियों के विरुद्व पूर्व में भी गौकशी के मुकदमें दर्ज है। गौ तस्करों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 कुन्दन सिंह, हे0कानि0 सोनू कुमार, हे0का0 जमशेद अली, का0 जितेन्द्र सिंह, कानि0 नीरज राणा, हो0गा0 अंकित कुमार, हो0गा0 ललित कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page