कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाकर विधायक ममता राकेश को दी जन्मदिन की बधाई
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*जन्मदिन पर क्षेत्रवासियों का अपार प्रेम देख विधायक भगवानपुर भी हुई गदगद*
*अनोखे रूप में जन्मदिन का सेलिब्रेट क्षेत्र में बना चर्चा का विषय, हर किसी ने की इसकी सराहना*
रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने विधायक के कार्यालय पर रक्तदान शिविर लगाया और विधायक ममता राकेश को जन्मदिन की बधाई दी। अनोखे रूप में जन्मदिन का सेलिब्रेट देख विधायक भी दंग रह गई और उन्होंने क्षेत्र वासियों का दिल की गहराई से आभार जताया। इस दौरान विधायक ममता राकेश ने शिविर में रक्तदान करने वाले दानदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को भगवानपुर विधायक ममता राकेश के कार्यालय पर क्षेत्रीय लोगों ने रक्तदान शिविर लगाया। रक्तदान शिविर में जब विधायक ममता राकेश मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची तो उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई। उनके जन्मदिन को इस अनोखे रूप में मना कर सेलिब्रेट करने वाले क्षेत्रीय लोगों का विधायक ने दिल की गहराइयों से आभार जताया। विधायक ममता राकेश ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उनके जन्मदिन पर जो प्यार दिखाया है वह उसके लिए उनके आभारी है और वह क्षेत्र की जनता का विश्वास जीतने के साथ ही उनके सुख-दुख में हर समय खड़ी रहेगी। इस दौरान रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले दानदाताओं को उन्होंने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विधायक ममता राकेश का जन्मदिन अनोखे रूप में मनाए जाने से पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और इसकी हर किसी ने सराहना की।
