स्वच्छ वातावरण में रहने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा होती है प्राप्त:मिस जे सिंह
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

रुड़की (देशराज पाल)। मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज की शिक्षिकाओं और शिक्षकों ने छात्राओं के साथ सफाई अभियान में भाग लेते हुए अपने आसपास के क्षेत्र में साफ सफाई की। इस दौरान उन्होंने एक जन जागरूकता रैली भी निकाली।
शनिवार को मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी. कॉलेज प्रांगण में मुख्यमंत्री का सपना हरिद्वार स्वच्छ हो अपना अभियान के उपलक्ष्य में एक दिन, एक घंटा, एक साथ मेगा सफाई अभियान के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में समस्त प्रवक्तागण, सभी कर्मचारी एवं समस्त छात्राएं एकत्रित हुए और सभी ने मलकपुर चुंगी से रुड़की टॉकीज रोड रुड़की तक साफ सफाई करके स्वच्छता का संदेश जन जन तक फैलाया और फिर अपने महाविद्यालय को स्वच्छ किया। इस मौके पर आकाश जैन पार्षद एवं नगर निगम की टीम ने सभी छात्रों को शपथ ग्रहण करायी कि अब हमारा कर्तव्य है कि गंदगी को दूर करके भारत माता की सेवा करें। मैं शपथ लेती हूं कि मैं स्वयं स्वच्छता के प्रति सजग रहूंगी और उसके लिए समय दूंगी। हर वर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करके स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करूंगी। मैं न गंदगी करूंगी न किसी और को करने दूंगी । नगर निगम रुड़की की प्रियंका एवं उनकी टीम ने छात्रों को स्वच्छता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी। महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस. जे. सिंह ने छात्राओं को समझाया कि स्वच्छ वातावरण में रहने से मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है, जो उत्पादकता बढ़ाती है। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव ने छात्रों को प्रोत्साहित किया एवं समझाया कि स्वच्छता का अर्थ स्वयं को और अपने आस-पास के वातावरण को साफ रखकर बीमारियों से बचाव करना।
