February 13, 2026

करतार सिंह भडाना ने किया ग्राम नगलाचिन्ना की देवतुल्य जनता का स्वागत, जताया आभार

0
IMG_20260116_173242
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने आज अपने कैंप कार्यालय पर ग्राम नगलाचिन्ना की देवतुल्य समान जनता का स्वागत किया और उनका आभार जताया। इस मौके पर उन्होंने सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मैं मंगलोर विधानसभा की सेवा करता रहूंगा।
शुक्रवार की दोपहर मंगलौर विधानसभा के नारसन खुर्द मैं स्थित अपने कैंप कार्यालय पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता करतार सिंह भडाना द्वारा स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस स्वागत कार्यक्रम में मंगलोर विधानसभा के ग्राम नगलाचिन्ना की देवतुल्य जनता जनता का स्वागत करते हुए उनका आभार जताया। स्वागत कार्यक्रम में ट्रैक्टर ट्रालियों में भरकर ग्रामीण उनके कार्यालय पर पहुंचे थे। यहां पहुंचे ग्रामीणों का भाजपा नेता करतार सिंह भडाना ने उनका स्वागत करते हुए दिल की गहराइयों से आभार जताया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में नगला चिन्ना की जनता ने उन्हें जो वोट देकर जीतने का पूरा प्रयास किया था उसके लिए वह उनके सदैव आभारी रहेंगे जबकि कुछ अंतर से ही मुझे हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद भी में नगलाचिन्ना की देवतुल्य जनता का आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि यदि मैं आगामी विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ा और जीत कर आया तो विधायक में नहीं क्षेत्र की जनता ही होगी। इस मौके पर स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता सुशील राठी, संदीप पंवार, अवनीश कुमार अध्यक्ष सहकारी समिति मंगलौर, सुरेंद्र सिंह नगला चिन्ना, डॉक्टर प्रेम सिंह नारसन, मोहित चौधरी, देवेंद्र चौधरी टिकोला, अनिल कुमार, मास्टर विजेंद्र सिंह, सोनू मुंडलाना, डॉ मनोज नगला, आकाश शर्मा, संजीव त्यागी उल्हेडा, पारुल नारसन, ईलम चंद, मिंटू नाथूखेड़ी, सोनू धीमान, सेवाराम, धर्मवीर, सत्यवीर, नगला चिन्ना, चंद्रवीर सिंह खेड़ाजट, शमीम मंगलौर, सलीम मंगलौर, इमरान मंगलौर आदि बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page