January 21, 2026

अवैध खनन से भरी बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर ट्राली सीज

0
IMG_20251229_131823
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। सिविल लाइन कोतवाली के दरोगा द्वारा अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। मामले में अवैध खनन से भरी एक बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली के दारोगा नरेंद्र राठी द्वारा अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया गया। अवैध खनन के खिलाफ अभियान में पुलिस द्वारा अवैध खनन से भरी एक बिना नंबर प्लेट की ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली का नाम मुनीश कुमार पुत्र नाइट रामनिवासी गणेशपुर कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार बताया है। ट्रैक्टर ट्राली में अवैध खनन ले जा रहा था तथा ट्रैक्टर बिना कागजात के चल रहा था। उक्त ट्रैक्टर को  मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत सीज किया गया। अवैध खनन के संबंध में उप जिलाधिकारी कार्यालय को रिपोर्ट प्रेषित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page