January 16, 2026

श्री जाट समाज सभा द्वारा महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

0
IMG_20251225_152228
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि पर श्री जाट समाज सभा द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में महाराजा सूरजमल की वीरता रण कौशल पर प्रकाश डाला गया।
बृहस्पतिवार को जाट भवन नेहरू नगर में श्री जाट समाज सभा द्वारा महाराजा सूरजमल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा उपस्थित वक्ताओं ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी भाग लिया। श्रद्धांजलि सभा में देवेंद्र कुमार, नितिन चौधरी, चौधरी रामपाल सिंह, चौधरी विजेंद्र सिंह, चौधरी पंकज कुमार, चौधरी विजय कुमार, चौधरी केपी सिंह, चौधरी कुलदीप सिंह अहलावत, मयंक राणा, सूबेदार महिपाल सिंह, अजय चौधरी, मनोज कुमार, आदित्य कुमार, संजय मलिक, सचिन चौधरी, धर्मेंद्र पंवार, सुरेश कुमार, चौधरी जोगिंदर कुमार, चौधरी शिवम कुमार, चौधरी अभिषेक सिंह, योगेंद्र सिंह आदि सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page