January 16, 2026

चैरब जैन ने किया प्रेस क्लब महानगर की नई कार्यकारिणी भव्य स्वागत

0
IMG_20251217_103305
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भाजपा नेता चैरब जैन ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना है। उक्त उद्गार उन्होंने प्रेस क्लब महानगर रुड़की की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए कहे।
मंगलवार शाम के समय अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता चैरब जैन ने कहा कि पत्रकार अपनी कलम से जनहित के कार्यों को करता है। उन्होंने कहा कि सच्चे, निर्भीक और ईमानदार पत्रकार समाज के मार्गदर्शक होते हैं। उनकी लेखनी न केवल समाज को सही दिशा देती है बल्कि प्रदेश और देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाती है। चैरब जैन ने नई कार्यकारिणी से अपेक्षा जताते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हितों के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं और आम आदमी की समस्याओं को बिना किसी भेदभाव के प्रमुखता से उठाते रहेंगे। उन्होंने प्रेस क्लब महानगर की कार्यकारिणी का फूल माला और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया।नवनियुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने सम्मान कार्यक्रम के लिए चैरब जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रुड़की एक शिक्षा नगरी है और यहां प्रेस को हर वर्ग का भरपूर सहयोग मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रेस क्लब की पूरी टीम ईमानदारी, निष्ठा और सच्चाई के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। महासचिव मोनू शर्मा व उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी ने कहा कि उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए पत्रकारिता के सभी मापदंडों को पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा। डायरेक्टर देशराज पाल ने भाजपा नेता चैरब जैन का स्वागत कार्यक्रम के लिए दिल की गहराई से आभार जताया। इस अवसर सर पर स्वागत कार्यक्रम में डायरेक्टर देशराज पाल,अनवर राणा व अमित शर्मा,विशाल यादव,वरिष्ठ पत्रकार अरशद हुसैन,संदीप कश्यप,श्याम सुंदर,नरेंद्र कुमार के अलावा दीपक पांडे,मुकेश रावत,जुनैद मालिक,आशीष जैन,आकाश गौतम, रजत पाल,अक्षय पाल आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page