January 21, 2026

बरेली से आयी नशे की खेप की पुलिस कर रही जाँच, एक गिरफ्तार

0
IMG_20251203_135645
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन नें हरिद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। रुड़की पुलिस ने एक नक्शा तस्कर को नशे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया।
सिविल लाइन कोतवाली रुड़की पुलिस सोमवार को सोनाली पार्क के पास वाहन चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान स्कूटी संख्या UK 17AA 2219 को रोकने का प्रयास किया गया, जो पुलिस को देखकर वापस मुड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मौ० समीर पुत्र इम्तियाज, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम बेलड़ा, कोतवाली रुड़की बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 50.27 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने बरामद स्मैक को बरेली से लाना स्वीकार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने उसके पास से 50.27 ग्राम स्मैक, स्कूटी संख्या – UK 17AA 2219, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 1850 नकद, एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 मनोज गैरोला, उ0नि0 आनन्द मेहरा, हे0का0 नूर हसन, हे0का0 प्रवीण चौधरी, का0 इतेन्द्र ध्यानी, का0 रविन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page