January 21, 2026

आज लाए हैं राशिफल और उपाय आपके लिए

0
IMG_20250123_212607
Getting your Trinity Audio player ready...

आपके जीवन में घटने वाली हर घटना के पीछे ग्रहों की चाल का हाथ होता है। ग्रहों का अनुकूल फल आपके लिए सुख और प्रतिकूल फल दुख का कारण बनता है।

मेष राशि
घर-परिवार के कई काम आज आसानी से पूरे होंगे। चंद्रमा आपकी राशि में और गुरु चौथे भाव में बहुत शुभ है। सेहत का ध्यान रखें।जॉब-बिजनेस में भविष्य की योजनाएं मजबूत होंगी। ससुराल पक्ष से बिजनेस में सहयोग मिलेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

वृषभ राशि
गुरु तीसरे भाव में – धार्मिक यात्रा के योग हैं। शाम को तीर्थ या मंदिर जाएं तो मन शांत रहेगा। शुक्र-बुध बैंकिंग जॉब में अनुकूल हैं। प्रॉपर्टी को लेकर किसी नजदीकी रिश्तेदार से विवाद संभव है। पिताजी के पास बैठकर मन शांत करें।

मिथुन राशि
जॉब में सफलता का दिन है। मिले अच्छे अवसर को हाथ से न जाने दें। रुका हुआ धन आएगा। लीवर की तकलीफ हो सकती है। परिवार में वाद-विवाद संभव है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
उपाय: गेहूं-गुड़ दान करें।

कर्क राशि
चंद्रमा दसवें भाव में – लॉ और एमबीए स्टूडेंट्स को शानदार परिणाम मिलेंगे। बिजनेस बढ़ाने के लिए सही प्लानिंग और टाइम मैनेजमेंट रखें। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

सिंह राशि
किसी खास प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगे रहेंगे। सरकारी काम में पिताजी की मदद मिलेगी। सेहत के लिए योग करें। प्रेमी के साथ घूमने जाएं। पिताजी का सम्मान करें। स्टूडेंट्स टीचर की सलाह मानें।
उपाय: हनुमान बाहुक पढ़ें, सात अन्न दान करें।

कन्या राशि
घर-परिवार के लिए अच्छा दिन है। ऑफिस के पेंडिंग काम निपटाएं। रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। राजनीति करने वालों को सफलता मिलेगी। आपकी क्रिएटिविटी आपको आगे ले जाएगी।
उपाय: भगवान विष्णु को तुलसी अर्पित करें।

तुला राशि
गुरु दसवें और चंद्रमा सातवें भाव में हैं, जो पार्टनरशिप के बिजनेस के लिए शुभ है। राजनीति, आईटी, रियल एस्टेट और बैंकिंग में प्रगति होगी। कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा होगी। बीपी-शुगर के मरीज सावधानी रखें।
उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, घर में सुगंधित धूप जलाएं।

वृश्चिक राशि
रुका हुआ धन आएगा। जॉब की पुरानी अनिश्चितताएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। बड़े भाई का सम्मान करें। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा के 7 पाठ करें।

धनु राशि
धार्मिक सत्संग से मन प्रसन्न रहेगा। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। जॉब में बाधाएं दूर होंगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है।
उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम पढ़ें, तिल दान करें।

मकर राशि
चंद्रमा चौथे भाव में – माताजी के चरण स्पर्श करें। व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा। जॉब में उन्नति होगी। नए आय के स्रोत बनेंगे। शुगर-बीपी के मरीज सतर्क रहें।
उपाय: हनुमान जी की उपासना करें, कम्बल दान करें।

कुंभ राशि
बिजनेस में प्रगति होगी। किसी प्रिय मित्र से मुलाकात होगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। रुका हुआ धन मिलने से मन खुश रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: भगवान कृष्ण को बांसुरी अर्पित करें।

मीन राशि
स्टूडेंट्स को करियर में नया प्रस्ताव मिल सकता है। रुके काम पूरे होंगे। सरकारी काम में सहयोगियों की मदद मिलेगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव संभव है।
उपाय: श्री सूक्त पढ़ें, उड़द दान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page