January 21, 2026

एक वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की एक एक्टिवा सहित चार मोटरसाइकिल बरामद

0
IMG_20251128_140027
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है पुलिस ने उसके पास से चोरी के दुपहिया वाहन बरामद किए हैं। पकड़ा गया वाहन चोर कोतवाली क्षेत्र का ही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में दो पहिया वाहन चोरी हो रहे थे जिसके शिकायत स्थानीय कोतवाली पुलिस को लगातार पीड़ितों द्वारा दी जा रही थी। क्षेत्र में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र सिंह डोभाल ने सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी को जल्द वाहन चोरियों का खुलासा कर चोरों को पकड़ने के सख्त निर्देश जारी किए। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी ने वाहन चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम चोरों की तलाश के लिए प्रयास कर रही थी इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। पुलिस सूचना के आधार पर घेराबंदी कर एक वाहन चोर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने उसके निशान दही पर चोरी की एक एक्टिवा सहित चार मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपों का नाम मोनू पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम टोडा कल्याणपुर कोतवाली रूडकी बताया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चन्द्र मोहन सिह, कानि0 अमित रावत, कानि0 गुलबहार
कानि0 राजेश देवरानी, कानि0 प्रदीप डंगवाल, पीआरडी खुशनूद आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page