December 15, 2025

शाबाश मंगलौर पुलिस: 48 घंटे के भीतर शत प्रतिशत माल के साथ लाखों की चोरी का खुलासा

0
IMG_20250123_212607
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। मंगलौर कोतवाली पुलिस ने घर में हुई लाखों रुपए की चोरी का 48 घंटे के भीतर खुलासा ही नहीं किया है बल्कि शत प्रतिशत चोरी हुआ माल भी बरामद किया है। पुलिस की इस सफलता पर स्थानीय लोगों ने प्रशंसा की है। किसी ने तो शाबाश मंगलौर पुलिस तक कह डाला है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनफूल सिंह निवासी लंढौरा ने 15.11.2025 को खुद के घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर नगदी व जेवरात आदि चोरी के संबंध में मंगलौर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। चोरी की घटना मंगलौर पुलिस के लिए एक चुनौती पूर्ण कार्य था। मामला संज्ञान में आने पर एससपी ने मंगलौर कोतवाली प्रभारी को चोरी का जल खुलासा करने का निर्देश दिया था। एसएसपी पी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा  टीमों का गठन किया गया। उप निरीक्षक महिपाल सिंह सैनी को एक टीम का नेतृत्व दिया गया। दारोगा ने घटनास्थल के आस-पास के लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते मामले की जांच तेज की। इसी बीच गठित पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को लंढोरा क्षेत्र से  गिरफ्तार किया जिसके कब्जे से चोरी की हुई शत-प्रतिशत कीमती जैवरात, पैसा बरामद किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़ा गया आरोपी ई-रिक्शा चलाता है ओर सहारनपुर से ई-रिक्शा बुकिंग लेकर उक्त गांव में आया था। मौका पाकर उसने हीने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया व्यक्ति एक शातिर व आपराधिक इतिहास। इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश के कई थाना कोतवाली में आपराधिक मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने पकड़े गए चोर का नाम अंकित पुत्र नेकीराम निवासी ग्राम कपासा निकट रविदास मंदिर थाना नागल सहारनपुर उ0प्र0 बताया है। पुलिस ने पकड़े गए चोर से चोरी किये सोने चांदी की जैवरात (कीमत लगभग 3 लाख 50 हजार व नकद 13 हजार रुपए बरामद किए हैं।
*पकड़े गए चोर का आपराधिक इतिहास*
=================
1- मु0अ0स0218/24 धारा 305(ए),331(3),317 (2) बीएनएस- थाना फतेहपुर सहानपुर
2-मु0अ0स0 209/24 धारा 305(ए) 317(2) बीएनएस-थाना फतेहपुर सहानपुर
3-मु0अ0स0 38/24 धारा 380.411 आईपीसी -थाना कुतुबशेर सहारनपुर
4-मु0अ0स0  327/20  धारा 457/380/411 आईपीसी  थाना देवबन्द स0पुर
5-मु0अ0स0 54/2024 धारा 305(ए),331(3),317 (2) बीएनएस- थाना देवबन्द सहानपुर
6-मु0अ0स0 392/2025 धारा 305(ए),331(3),317 (2) बीएनएस- थाना देहात सहानपुर
*चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में*
उ0नि0 महिपाल सिह सैनी, हे0कानि0 शूरबीर, कानि0 दिनेश शर्मा, कानि0 नरेश कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page