January 16, 2026

देवी भगवत कथा और श्रीमद् भागवत कथा का रुड़की में आज से कलश यात्रा के साथ शुभारंभ

0
IMG_20251105_141354
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। देवी भगवत कथा और श्रीमद् भागवत कथा का रुड़की में आज से कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हो गया है। कलश यात्रा लक्ष्मी नारायण घाट से कथा स्थल तक पहुंची जहां पर कलश यात्रा का समापन हुआ।
बुधवार को कलश यात्रा नहर किनारे स्थित लक्ष्मी नारायण घाट से प्रारंभ होकर कथा स्थल पुराना रेलवे रोड स्थित बसंत विहार प्राचीन शिव मंदिर पर पहुंची जहां पर कलश यात्रा का विधि विधान के साथ समापन हुआ। कथा यजमान गंगा प्रसाद पैन्यूली ने बताया कि देवी भगवत कथा और श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन वह अपनी स्वर्गीय माता और स्वर्गीय धर्मपत्नी की याद में करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोजाना देवी भगवत कथा दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक होगी और इसके बाद श्रीमद् भागवत कथा 4:00 बजे से 6:00 बजे तक होगी। कथा में स्थानीय लोग भारी संख्या में कथा का रसपान करेंगे। उन्होंने बताया देवी भगवत कथा आचार्य बालकृष्ण उपाध्याय द्वारा रसपान कराई जाएगी और श्रीमद् भागवत कथा को सुरेंद्र शास्त्री के द्वारा रसपान कराई जाएगी। यह कथा आज यानी 5 नवंबर से प्रारंभ होकर 11 नवंबर को भंडारे के साथ कथा का समापन होगा। इस अवसर पर परिवार के गुरु प्रसाद पैन्यूली, ज्योति प्रसाद पैन्यूली, दिवाकर प्रसाद पैन्यूली, लवली, नीरज, सूरज, हर्षित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page